
महरौली अतिक्रमण मामले में केजरीवाल सरकार ने DDA को कहा- तुरंत रोको 'बुलडोजर एक्शन'
AajTak
दिल्ली सरकार ने डीडीए को डिमोलिशन ड्राइव रोकने के लिए कहा है. दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमांकन करने का आदेश दिया है. कैलाश गहलोत ने कहा कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है. डीडीए ने राजस्व विभाग के सीमांकन को गिराने का आधार बनाया था.
दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने महरौली में चल रहे ध्वस्तीकरण एक्शन में हस्तक्षेप किया है. सरकार ने डीडीए को विध्वंस रोकने के लिए कहा है. दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने विवादित क्षेत्र में नए सिरे से सीमांकन करने का आदेश दिया.
कैलाश गहलोत ने कहा कि नए सिरे से सीमांकन किए जाने तक निवासियों को विस्थापित नहीं किया जा सकता है. डीडीए ने राजस्व विभाग के सीमांकन को गिराने का आधार बनाया था.
महरौली इलाके में DDA का एक्शन जारी
बता दें कि डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) नई दिल्ली के महरौली इलाके में डिमोलिशन ड्राइव चला रही है. बीते दिन शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम एक बिल्डिंग को तोड़ने के बाद दूसरी बिल्डिंग पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी. किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
DDA चला रही बुलडोजर
महरौली इलाके में भारी पुलिस बल के बीच बुलडोजर अतिक्रमण हटा रहा है. आज सुबह जब बुलडोजर महरौली पहुंचा था तो लोगों ने उसका विरोध किया था. महरौली में बुलडोजर की कार्रवाई पर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोला.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










