
महबूबा मुफ्ती की सोनिया गांधी से मुलाकात, क्या जम्मू-कश्मीर में नए समीकरण साध रही कांग्रेस?
AajTak
केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों का परिसीमन फाइनल दौर में है, जिसके चलते विधानसभा चुनाव की संभावना बन रही है. ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के बीच मुलाकात हुई है, जिसके चलते सियासी हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के बजाय पीडीपी के साथ हाथ मिलाने की तैयारी में तो नहीं है?
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है. यह मुलाकात सियासी तौर पर इसलिए भी काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के हटने और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद अब विधानसभा सीटों के लिए परिसीमन का काम अंतिम चरण में है. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की संभावनाओं के बीच महबूबा मुफ्ती की सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद सवाल उठ रहे हैं कि कांग्रेस क्या नेशनल कॉन्फ्रेंस का साथ छोड़कर पीडीपी के साथ हाथ मिलाएगी या फिर दोनों ही दलों को साधकर रखेगी?
सोनिया-महबूबा के बीच मुलाकात
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ महबूबा मुफ्ती की इस मुलाकात को लेकर फिलहाल बहुत कुछ साझा नहीं किया जा रहा है. इस मुलाकात को एक निजी भेंट बताया जा रहा, लेकिन जिस तरह से दस जनपथ पर दोनों नेताओं ने जम्मू कश्मीर और देश के सियासी हालात पर चर्चा की. ऐसे में पीडीपी प्रमुख का दस जनपथ आना ही बताता है कि आने वाले दिनों में पीडीपी और कांग्रेस एक दूसरे के करीब आ सकते हैं, क्योंकि दोनों ही दल मौजूदा समय में सियासी तौर पर हाशिए पर खड़े दिख रहे हैं.
पीडीपी ने इस मुलाकात को सामान्य बताते हुए कहा कि महबूबा मुफ्ती की लंबे समय से सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं हुई थी, जिसके चलते वह उनका कुशलक्षेम जानने गई थीं. महबूबा और सोनिया गांधी की इस मुलाकात को निजी मुलाकात मान लिया जाता, लेकिन बैठक में प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल और अंबिका सोनी भी मौजूद रहीं.
वहीं, इसके अलावा चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की है. पिछले 3 दिनों में पीके की सोनिया गांधी के साथ दस जनपथ पर यह उनकी दूसरी मुलाकात है. इसीलिए सियासी हल्कों में सोनिया-महबूबा की बैठक को कोई भी हल्के में नहीं ले रहा है बल्कि जम्मू कश्मीर में एक नए सियासी मोर्चे और गठजोड़ की कवायद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है.
जम्मू कश्मीर में बेशक विधानसभा चुनाव का ऐलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन सभी राजनीतिक दलों में अपने-अपने सियासी समीकरण सेट करने के लिए बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है. दिल्ली में सोनिया-महबूबा के बीच बैठक उस समय हुई है, जब जम्मू कश्मीर में जारी परिसीमन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और सिर्फ रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. परिसीमन की रिपोर्ट को केंद्र की मोदी सरकार की मंजूरी मिलने के बाद किसी भी समय जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के ऐलान हो सकते हैं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









