
महज 53 साल की उम्र में फैंस को रुलाकर चले गए केके, हिंदी-बांग्ला समेत कई भाषाओं में गाए गाने
AajTak
केके ने हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बंगाली, असमी और गुजराती भाषा की फिल्मों के गीतों को भी अपने स्वर से सजाया था.
भारतीय संगीत जगत का एक और सितारा अस्त हो गया है. बॉलीवुड के मशहूर गायक केके का निधन हो गया है. केके मंगलवार को महज 53 साल की उम्र में अपने फैंस को रुलाकर दुनिया को अलविदा कह गए. 23 अगस्त 1968 को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जन्में केके का मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निधन हो गया.
केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुन्नथ था. केके ने हिंदी के साथ ही कई अन्य भाषाओं में भी गीत गाए थे. केके ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, बांग्ला, असमी और गुजराती भाषा की फिल्मों के गीतों को भी अपने स्वर से सजाया था. दिल्ली में जन्में केके की कर्मभूमि मुंबई रही.
बचपन में डॉक्टर बनना चाहते थे केके
केके बचपन में डॉक्टर बनना चाहते थे. केके ने दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की. दिल्ली यूनिवर्सिटी से वाणिज्य में स्नातक करने के बाद केके ने एक होटल में नौकरी की. होटल की नौकरी केके ने आठ महीने बाद ही छोड़ दी. इसके बाद वे मुंबई चले गए और गायन की दुनिया में एक ब्रेक की तलाश में जुट गए.
ये भी पढ़ें- 'ऐसा क्या गुनाह किया जो लुट गए' गाने वाले केके का हार्ट अटैक से कोलकाता में निधन
केके को 1994 में यूटीवी के एक विज्ञापन से ब्रेक मिला और फिर शुरू हो गया कृष्णकुमार कुन्नथ के बॉलीवुड का मशहूर गायक केके बनने का सफर. केके को फिल्म माचिस का गाना 'छोड़ आए हम' गाने का मौका मिला और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










