
महज ₹2 सालाना आमदनी वाला परिवार, खुद तहसीलदार ने सील-साइन लगाकर जारी किया इनकम सर्टिफिकेट
AajTak
MP News: आवेदक बलराम चढ़ार ने फॉर्म भरते समय सालाना आय 40 हजार रुपए लिखी थी, लेकिन संबंधित सेंटर में आवेदन को ऑनलाइन करते समय आय 2 रुपए लिख दी गई. तत्कालीन तहसीलदार ने भी आवेदन पर हस्ताक्षर कर 8 जनवरी 2024 को इनकम सर्टिफिकेट जारी कर दिया.
मध्य प्रदेश के सागर में अजब-गजब मामला सामने आया है. जिले की बंडा तहसील कार्यालय से एक शख्स का मात्र 2 रुपए सालाना इनकम वाला सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया. प्रमाण पत्र तहसीलदार के हस्ताक्षर के बाद जारी हुआ है. प्रमाण पत्र पर जनवरी 2024 में बनाया गया है.
दरअसल, मामला तब सामने आया, जब सोमवार को सोशल मीडिया पर सर्टिफिकेट वायरल हुआ. इसमें परिवार की आय सिर्फ 2 रुपए दर्शायी गई है.
बंडा तहसीलदार महेंद्र सिंह चौहान ने बताया, 'मामला सामने आया है. मेरी पदस्थापना से पहले का है. आय प्रमाण पत्र की जांच करा रहे हैं. यदि संशोधित नहीं हुआ है, तो ठीक कराया जाएगा.'
सोशल मीडिया पर प्रमाण पत्र सामने आने पर पड़ताल की गई. पता चला कि यह इनकम सर्टिफिकेट बंडा ब्लॉक के ग्राम घूघरा के रहने वाले बलराम चढ़ार का है.
उन्होंने जनवरी महीने में आवेदन किया था. उस वक्त बलराम चढ़ार ने सालाना इनकम 40 हजार रुपए लिखी थी, लेकिन संबंधित सेंटर में आवेदन को ऑनलाइन करते समय आय 2 रुपए लिख दी गई.
ऑनलाइन आवेदन में इनकम 2 रुपए लिखने के बाद सर्टिफिकेट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई. इस दौरान आवेदन क्लर्क से लेकर तहसीलदार तक पहुंचा. तत्कालीन बंडा के तहसीलदार ज्ञानचंद्र राय ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर 8 जनवरी 2024 को सर्टिफिकेट जारी कर दिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










