
महंगाई के खिलाफ RJD का हल्लाबोल, तेज प्रताप ने चलाई बस, बगल वाली सीट पर थे तेजस्वी
AajTak
बिहार में महंगाई पर विपक्ष का हल्ला बोल अभियान शुरू हो गया है. कांग्रेस और राजद दोनों ने साथ मिलकर प्रतिरोध मार्च निकाला है. राबड़ी देवी ने तेजस्वी और तेज प्रताप के प्रतिरोध मार्च बस को झंडी दिखाकर रवाना किया. तेजप्रताप ने प्रतिरोध मार्च अभियान में खुद बस चलाई. वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि ये प्रतिरोध मार्च महंगाई के खिलाफ निकाला गया है.
महंगाई के विरोध में बिहार में विपक्ष का हल्ला बोल अभियान शुरू हो गया है. कांग्रेस और राजद दोनों ने साथ मिलकर प्रतिरोध मार्च निकाला है. राबड़ी देवी ने तेजस्वी और तेज प्रताप के प्रतिरोध मार्च बस को झंडी दिखाकर रवाना किया. इस दौरान तेजप्रताप ने प्रतिरोध मार्च अभियान में खुद बस चलाई. उन्होंने कहा कि ये प्रतिरोध मार्च महंगाई के खिलाफ निकाला गया है.
राबड़ी देवी ने कहा कि देश की जनता महंगाई से परेशान है. इसके विरोध में बिहार के कई शहरों में कांग्रेस और RJD कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रतिरोध मार्च निकालने के लिए जिस बस का इस्तेमाल किया जा रहा है उसे पूरी तरह हरे रंग के पोस्टर से रंग दिया गया है. इस अभियान से महागठबंधन के कई नेता जुड़ रहे हैं.
4 अगस्त को तेजश्वी यादव ने एक ट्वीट किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बाढ़, सुखाड़, खाद की कमी सहित अन्य जनविरोधी मुद्दों के विरोध में बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में 7 अगस्त को महागठबंधन द्वारा प्रस्तावित प्रतिरोध मार्च की तैयारियों के संबंध में पटना जिला के पार्टी पदाधिकारियों और माननीय विधायकों के साथ बैठक की.
उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, महंगाई, बेरोजगारी और बदहाल अर्थव्यवस्था देश की सबसे गंभीर व ज्वलंत समस्या है, लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार जन सरोकार के इन मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहती. यह अयोग्य सरकार देश की आय बढ़ाने की बजाय देश की संपत्ति बेचकर, युवाओं एवं आमजनों को भ्रमित कर कितने दिन काम चलाएगी? महागठबंधन की ओर से आयोजित प्रतिरोध मार्च में पटना के विभिन्न चौक-चौराहों पर बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं. खास तौर से राजद की ओर से काफी संख्या में पोस्टर लगाए गए हैं. राजद इस प्रतिरोध मार्च में खास तौर पर सबसे आगे है.
इस प्रतिरोध मार्च को लेकर राजद ने सोशल मीडिया पर खूब प्रचार प्रसार किया. तेजस्वी यादव के नए-नए पोस्टर डाले गए. इसमें बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिरोध मार्च, युवाओं के रोजगार के लिए जन प्रतिरोध मार्च, बुजुर्गों का सहारा तेजस्वी यादव, युवाओं की उम्मीद तेजस्वी यादव. तेजस्वी यादव शपथ लेते हुए भी दिख रहे हैं.
क्या है तय रूट पटना में आरजेडी का ये "प्रतिरोध मार्च " सगुना मोड़ से निकलकर बेली रोड, जेपी गोलम्बर होते हुए पटना समाहरणालय पर जाएगा. इस दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का रोड शो भी होगा. जिसमें वो केंद्र सरकार का विरोध करेंगे. वहीं बिहार के अलग-अलग जिलों में महागठबंधन के कार्यकर्ता मार्च निकालेंगे. इसको लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम हैं और भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की जा रही है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








