
मस्जिद पर काल्पनिक तीर चलाने वाली BJP उम्मीदवार माधवी लता की सफाई, बोलीं- अधूरा वीडियो शेयर किया जा रहा
AajTak
माधवी लता ने कहा, मेरी संज्ञान में आया है कि एक वीडियो नकारात्मकता पैदा करने के लिए मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगना चाहूंगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी व्यक्तियों का सम्मान करें.'
हैदराबाद लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार कोम्पेला माधवी लता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रामनवमी जुलूस के दौरान एक मस्जिद पर काल्पनिक तीर चलाते नजर आ रही हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. वीडियो में माधवी लता अपनी हाथों को ऐसे फैला रही हैं, जैसे कि वह एक तीर खींच रही हों. वीडियो में दिख रहा है कि माधवी एक मस्जिद की ओर तीर से निशाना लगा रही हैं. वीडियो पर विवाद के बाद माधवी लता ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए दावा किया कि वीडियो अधूरा है और एडिट किया गया है.ओवैसी का भाजपा RSS पर हमला वीडियो पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि बीजेपी, RSS के लोगों ने भड़काऊ हरकतें की हैं. मैं हैदराबाद के युवाओं से अपील करता हूं कि आप देखें कि बीजेपी और RSS क्या कर रहे हैं. आप हैदराबाद की शांति के लिए अपने वोट का उपयोग करें. भाजपा और आरएसएस शहर की शांति को खराब करना चाहते हैं.
AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने इंडिया टुडे से कहा, 'बीजेपी देश में सांप्रदायिक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? वह बीजेपी की उम्मीदवार हैं और वह एक मस्जिद के प्रति जो इशारा करती दिख रही हैं वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है.'
वारिस पठान ने कहा, 'माधवी लता इलाके में सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश कर रही हैं. BJP धर्म के नाम पर वोट मांग रही है, जिसकी अनुमति नहीं है. चुनाव आयोग के दिशानिर्देश इस संबंध में बहुत स्पष्ट हैं और उसे कार्रवाई करनी चाहिए.'
वीडियो पर विवाद के बाद माधवी लता ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए दावा किया कि वीडियो एडिट किया गया है.
माधवी लता ने कहा, मेरी संज्ञान में आया है कि एक वीडियो नकारात्मकता पैदा करने के लिए मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगना चाहूंगी. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'सभी व्यक्तियों का सम्मान करें.'

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










