
मस्क के एक्शन के बाद ट्विटर में कोहराम, अब निकाले गए कर्मचारियों का दोबारा ज्वाइनिंग से इनकार
AajTak
ट्विटर में कर्मचारियों की छटनी का दौर जारी है. कई लोगों को कंपनी बाहर का रास्ता दिखा चुकी है. लेकिन अब उन्हीं कर्मचारियों में से कुछ को फिर वापस रिटेन करने की तैयारी हो रही है. बड़ी बात ये है कि वो कर्मचारी अब ट्विटर ज्वाइन नहीं करना चाहते हैं.
ट्विटर की कमान जब से एलन मस्क ने अपने हाथों में ली है, कंपनी में कई बड़े परिवर्तन तो आए ही हैं, इसके साथ-साथ कई कर्मचारियों की छटनी भी कर दी गई. इसके अलावा ट्विटर की मैनेजमेंट जिस तरह से काम कर रही है, वो भी अब बदल चुका है. ऐसे में ये ट्विटर अब एलन मस्क के इशारों पर नाच रहा है. इसी कड़ी में उनका एक और खेल सामने आया है. बताया जा रहा है कि जिन कर्मचारियों को ट्विटर ने नौकरी से निकाल दिया था, उनमें से कई को फिर वापस लाया जा सकता है.
ट्विटर क्या कर रहा कर्मचारियों को ब्लैकमेल?
एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर ने गलती से कुछ कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया था, ऐसे में उन्हें फिर रिटेन किया जाएगा. लेकिन बड़ी बात ये है कि वो कर्मचारी ही अब वापस ट्विटर ज्वाइन नहीं करना चाहते हैं. उन्हें नौकरी से निकालते वक्त वादा किया गया था कि उन्हें 60 दिन की सैलरी दी जाएगी. ऐसे में बिना काम के भी उनके घर पर पैसा आता रहेगा. लेकिन अब खबर है कि ट्विटर अपनी पॉलिसी में बदलाव कर सकता है. अगर कोई कर्मचारी वापस ज्वाइन करने से मना कर देगा, उस स्थिति में उसे नौकरी से ही निकाल दिया जाएगा और फिर जो 60 दिन की सैलरी मिलने वाली थी, वो भी हाथ नहीं आएगी. ऐसे में ट्विटर कर्मचारियों को ब्लैकमेल करने का काम कर सकता है.
कर्मचारियों से करवा रहे ओवर टाइम
कुछ कर्मचारी तो यहां तक दावा कर रहे हैं कि लोगों की छटनी के बाद से ट्विटर पर काम करना और ज्यादा मुश्किल हो गया है. जो टीमें वहां बची भी हैं, उन्हें एलन मस्क के प्रोजेक्ट पूरे करने पर लगा दिया गया है. उनसे एक दिन में 20 घंटा काम करवाया जा रहा है. अब इस ओवरटाइम के लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा दिया जाएगा या नहीं, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अब कहने को एलन मस्क को ट्विटर संभाले ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन जिस स्पीड से वे फैसले ले रहे हैं, जमीन पर काफी कुछ बदलता दिख रहा है. अब तो ट्विटर के सब्सक्रिप्शन मॉडल की चर्चा भी तेज हो गई है. कहा जा रहा है कि कुछ समय के लिए तो ट्विटर सभी को फ्री मिलेगा, लेकिन फिर पैसे देकर उसका इस्तेमाल हो पाएगा. यानी कि एलन मस्क का ट्विटर इस्तेमाल करना है, तो लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









