
मशहूर पत्रकार और लेखक मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस
AajTak
जाने माने लेखक और वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का रविवार को नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. वह 90 वर्ष के थे. यह जानकारी उनके एक करीबी मित्र ने साझा की. अपनी पत्रकारिता के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले मार्क टली कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पिछले एक सप्ताह से साउथ दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती थे.
वरिष्ठ पत्रकार और टली के करीबी मित्र सतीश जैकब ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मार्क का रविवार दोपहर साकेत के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया.' 24 अक्टूबर 1935 को कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) में जन्मे मार्क टली, 22 वर्षों तक बीबीसी के नई दिल्ली ब्यूरो प्रमुख रहे. वह एक प्रतिष्ठित लेखक भी थे और बीबीसी रेडियो-4 के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रेजेंटर रहे.
टली 4 साल की उम्र में दार्जिलिंग के एक ब्रिटिश बोर्डिंग स्कूल पहुंचे और 9 साल की उम्र से आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए. उन्होंने हैम्पशायर के ट्विफोर्ड स्कूल, मार्लबोरो कॉलेज और कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी हॉल में पढ़ाई की, जहां उन्होंने थियोलॉजी (धर्मशास्त्र) का अध्ययन किया. कैम्ब्रिज में अपनी शिक्षा के बाद, मार्क टली ने चर्च ऑफ इंग्लैंड में पादरी बनने की इच्छा जताई, लेकिन लिंकन थियोलॉजिकल कॉलेज में 2 टर्म के बाद उन्होंने यह विचार छोड़ दिया.
30 साल तक BBC के साथ जुड़े रहे
उन्होंने जुलाई 1994 में इस्तीफा देने से पहले 30 साल तक ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (BBC) के साथ काम किया. मार्क टुली 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान BBC के इंडिया कॉरेस्पोंडेंट थे, जिसके बाद बांग्लादेश बना था. BBC के संवाददाता के तौर पर, उन्होंने भारत की सभी बड़ी घटनाओं को कवर किया, जिसमें भारत-पाकिस्तान संघर्ष, भोपाल गैस त्रासदी, ऑपरेशन ब्लू स्टार और उसके बाद इंदिरा गांधी की हत्या, राजीव गांधी की हत्या और बाबरी मस्जिद विध्वंस शामिल हैं.
पद्म भूषण से सम्मानित थे मार्क टली

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










