
मवेशियों की वजह से लेट हुईं 4000 ट्रेनें, क्यों वंदे भारत ट्रेनें हो जाती हैं डैमेज?
AajTak
Vande Bharat Train Accident: वंदे भारत ट्रेनों के मवेशियों से टकराने के मामले बार-बार सामने आए हैं. मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तीन बार मवेशियों से टकरा चुकी है. इस वजह से इसकी 'नाक' को भी नुकसान पहुंचा है. आंकड़ों के मुताबिक, इस साल 4 हजार से ज्यादा ट्रेनें मवेशियों से प्रभावित रही हैं.
Vande Bharat Train Accident: पटरी पर मवेशियों से टकराकर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को नुकसान पहुंचने की कई खबरें सामने आ चुकी हैं. हालांकि, यह समस्या सिर्फ इन ट्रेनों तक ही सीमित नहीं है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मवेशियों की समस्या की वजह से सिर्फ अक्टूबर के पहले 9 दिनों में 200 से ज्यादा ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. वहीं, इस साल की बात करें तो 4 हजार से ज्यादा ट्रेनें मवेशियों से प्रभावित रही हैं. सबसे बुरा प्रभाव हालिया शुरू हुई मुंबई-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ, जिसे 1 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था. इस महीने यह तीन बार पटरी पर आए मवेशियों से टकरा चुकी है, जिसकी वजह से इनकी 'नाक' को नुकसान पहुंचा.
क्यों वंदे भारत ट्रेनें होती हैं डैमेज?
रेलवे अधिकारी के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस के नोज कोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है, ताकि ये टक्कर के बाद भी ट्रेन और उसमें बैठे यात्रियों को नुकसान न पहुंचने दें. ज्यादातर प्रीमियम ट्रेनों में फ्रंट का हिस्सा कोन शेप का रखा जाता है. यह हिस्सा मजबूत फाइबर प्लास्टिक का होता है. इसमें किसी भी तरह की टक्कर होने पर सिर्फ आगे के कोन शेप हिस्से को नुकसान पहुंचता है, गाड़ी के अन्य हिस्से, चेचिस और इंजन को हानि नहीं पहुंचती है.
रेल पटरियों के पास बाड़ लगाने का काम जारी
अधिकारियों के मुताबिक, जहां ऐसी दुर्घटनाएं होने की ज्यादा गुंजाइश है, ऐसे बहुत सारे इलाकों में पटरियों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है. हालांकि, इतने लंबे इलाके की बाड़बंदी बेहद मुश्किल काम है क्योंकि बहुत सारी जगहों पर एक तरफ रिहाइशी इमारते हैं तो दूसरी ओर खेत. रेलवे ने उन इलाकों की भी पहचान की है, जहां मवेशियों से दुर्घटनाएं होने के मामले ज्यादा सामने आए हैं. ऐसी जगहों पर बाड़ लगाने का काम जारी है. एक अधिकारी के मुताबिक, इन जगहों पर बाड़ लगाने का काम 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है.
लोगों को किया जा रहा है जागरूक

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










