
मलप्पुरम में दो मंजिला इमारत की छत पर मिला मानव कंकाल, बदबू आने से खुला राज
AajTak
केरल के मलप्पुरम जिले में मंगलवार रात एक दो मंजिला इमारत की छत पर मानव कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. यह कंकाल पुराने सामान के बीच मिला. पुलिस की शुरुआती जांच में यह कई महीने पुराना बताया गया है. इमारत में पहले तमिलनाडु के मजदूर रहते थे, जिनकी जांच की जा रही है.
केरल के मलप्पुरम जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. मंगलवार रात चेरानी इलाके के प्लाइवुड रोड पर स्थित दो मंजिला इमारत की खुली छत पर मानव कंकाल मिला है. यह कंकाल पुराने सामान के बीच पड़ा था, जिससे बदबू आने के बाद मजदूरों को इसकी जानकारी मिली.
जानकारी के अनुसार, कुछ मजदूर इमारत की छत पर लगे फ्लेक्स बोर्ड हटाने के लिए पहुंचे थे. जब उन्होंने आसपास पड़े सामान को हटाया तो उन्हें हड्डियों के कई हिस्से दिखाई दिए. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.
मानव कंकाल मिलने से मचा हड़ंकप
मंजेरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि यह कंकाल कई महीने पुराना है और इसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है. फॉरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य इकट्ठे किए.
पुलिस के अनुसार, इस इमारत में पहले तमिलनाडु के कुछ प्रवासी मजदूर रहते थे. फिलहाल जांच इस दिशा में की जा रही है कि कहीं कंकाल का संबंध उन्हीं में से किसी व्यक्ति से तो नहीं है. पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मौत दुर्घटनावश हुई या हत्या का मामला है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










