
मर्सिडीज, BMW, रेंज रोवर... गुरुग्राम में 16 लग्जरी कारें जलकर हुईं खाक
AajTak
गुरुग्राम के सेक्टर 41 के मोती विहार में स्थित बर्लिन मोटर वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे आग लग गई. जब आग लगी तब लग्जरी कार के वर्कशॉप में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. अधिकारी ने बताया कि आग में जलकर खाक हुए वाहनों की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
हरियाणा के गुरुग्राम में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है. इसमें 16 लग्जरी कार जलकर खाक हो गईं. गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है. दरअशल, मामला सेक्टर 41 इलाके का है. वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक कार वर्कशॉप में आग लग गई, जिसमें 16 लग्जरी कारें जलकर खाक हो गईं.
पीटीआई के मुताबाकि अधिकारी ने बताया कि सेक्टर 41 के मोती विहार में स्थित बर्लिन मोटर वर्कशॉप में शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे आग लग गई. जब आग लगी तब लग्जरी कार के वर्कशॉप में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था. अधिकारी ने बताया कि आग में जलकर खाक हुए वाहनों की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
उन्होंने बताया कि वर्कशॉप में मर्सिडीज, ऑडी क्यू 5, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर, वोल्वो, फोर्ड इको स्पोर्ट, ओपल एस्ट्रा और जगुआर समेत 16 हाई-एंड कारें खड़ी थीं, जो सभी जलकर राख हो गईं. आग में कुछ कबाड़ वाहन भी जल गए. सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और तीन घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया.
उन्होंने कहा, "आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. हमारी टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन वे कारों को नहीं बचा सके."

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










