
मर्सिडीज कार, ड्रग्स डिलीवरी और गिरफ्तारी... नए साल की रेव पार्टी में सप्लाई होनी थी लाखों की खेप, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
अहमदाबाद में पुलिस ने हाइब्रिड गांजा सप्लाई करने वाले रैकेट का खुलासा किया है, खास बात ये है कि आरोपी मर्सिडीज कार से ड्रग सप्लाई का काम करते थे. इसके बाद पुलिस ने एप्पलवुड विला से 15.12 लाख का गांजा जब्त किया है. जानें पुलिस की इस कार्रवाई की पूरी कहानी.
Mercedes Drug Delivery Case: अहमदाबाद में ड्रग्स तस्करी का एक हाई-प्रोफाइल मामला सामने आया है, जहां मर्सिडीज कार के जरिए हाइब्रिड गांजा सप्लाई किया जा रहा था. स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने शेला-बोपल रोड स्थित एप्पलवुड विला से 432 ग्राम हाइब्रिड गांजा जब्त किया है. इसकी कीमत करीब 15.12 लाख रुपये बताई गई है. यह गांजा 31 दिसंबर को शहर और आसपास के इलाकों में होने वाली रेव पार्टियों में सप्लाई किया जाना था. इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य सप्लायर फरार है.
रेव पार्टियों में होनी थी सप्लाई पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हाइब्रिड गांजा खासतौर पर नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित रेव और डांस पार्टियों के लिए मंगवाया गया था. अहमदाबाद शहर और जिले के फार्म हाउसों में 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में पार्टियों का आयोजन होना था. इन्हीं पार्टियों में ड्रग्स की डिमांड को देखते हुए पहले से सप्लाई की योजना बनाई गई थी. पुलिस को इनपुट मिला था कि महंगे और हाई-क्वालिटी हाइब्रिड गांजे की खेप शहर में पहुंच चुकी है.
एप्पलवुड विला से तीन गिरफ्तार स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने शेला-बोपल रोड स्थित एप्पलवुड विला में छापा मारकर इस नेटवर्क का खुलासा किया. मौके से ड्राइवर राहुल भदौरिया और गांजा खरीदने आए रवि मार्कन और दर्शन पारिख को गिरफ्तार किया गया. इनके पास से 432 ग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद हुआ है. पूछताछ में सामने आया कि यह गांजा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए लाया गया था और इसकी सप्लाई फार्म हाउस पार्टियों में होनी थी.
थाईलैंड से मंगवाया जाता था हाइब्रिड गांजा पुलिस के अनुसार एप्पलवुड विला में रहने वाला अर्चित अग्रवाल इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है. वह थाईलैंड से हाइब्रिड गांजा मंगवाता था और उसे अहमदाबाद में सप्लाई करता था. अर्चित पुलिस की नजरों से बचने के लिए बेहद शातिर तरीके अपनाता था. महंगी और लग्जरी मर्सिडीज कार का इस्तेमाल कर वह खुद को शक से दूर रखने की कोशिश करता था.
ड्राइवर को बनाता था डिलीवरी बॉय जांच में यह भी सामने आया है कि अर्चित अग्रवाल गांजे की खेप खुद ग्राहकों तक नहीं देता था. वह अपनी मर्सिडीज कार में गांजा रखकर निकलता और डिलीवरी प्वाइंट पर ड्राइवर को गांजे के साथ छोड़ देता था. इसके बाद वह खुद वहां से निकल जाता था. ड्राइवर को हर ट्रिप के बदले करीब 10 हजार रुपये दिए जाते थे. इसी तरीके से वह गांजे की सप्लाई करवाता था.
स्टेट मॉनिटरिंग सेल की गुप्त निगरानी अर्चित अग्रवाल की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद स्टेट मॉनिटरिंग सेल के एक निजी पीआई ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया था. सोमवार दोपहर अर्चित अपने साथी चिन्मय सोनी और ड्राइवर राहुल भदौरिया के साथ कार में घर से निकला. पुलिस ने उसका पीछा किया. कुछ दूरी पर अर्चित ने राहुल को पार्सल के साथ उतार दिया और खुद चिन्मय के साथ वहां से निकल गया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










