
मर्सिडीज कार कंपनी के एक्सपर्ट्स ने साइरस मिस्त्री के एक्सीडेंट साइट का किया दौरा, हादसे के बाद सेफ्टी पर उठ रहे हैं सवाल
AajTak
टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई में किया गया. मिस्त्री का अंतिम संस्कार वर्ली क्रिमेटोरियम में हुआ. उनकी रविवार को कार दुर्घटना में मौत हो गई थी. जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज की एक टीम ने सोमवार को मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर दुर्घटना स्थल का दौरा किया.
सड़क दुर्घटना में मारे गए दिग्गज कारोबारी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार मंगलवार को मुंबई में किया गया. मिस्त्री का अंतिम संस्कार वर्ली क्रिमेटोरियम में हुआ. 2015 में जब से वर्ली क्रिमेटोरियम खुला है, तभी से मुंबई के ज्यादातर पारसी मृतकों को पारंपरिक तरीके से टावर्स ऑफ साइलेंस पर रखकर गिद्धों द्वारा खाए जाने के बजाय उनका अंतिम संस्कार करने का विकल्प चुन रहे हैं.
साइरस मिस्त्री की तेज रफ्तार मर्सिडीज बेंज रविवार को डिवाइडर से टकरा गई थी, जिसमें मिस्त्री और एक अन्य की मौत हो गई थी. वह कार में पिछली सीट पर बैठे थे. पुलिस अधिकारी का कहना है कि जर्मनी की लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज बेंज की एक टीम ने सोमवार को मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर दुर्घटना स्थल का दौरा किया.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि दुर्घटनास्थल का मुआयना करने पहुंची मर्सिडीज बेंज की टीम ने कार के डेटा को इकट्ठा किया. इस डेटा को अब एनालिसिस के लिए भेजा जाएगा. इसके बाद इस जानकारी को पुलिस के साथ साझा किया जाएगा.
कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने बताया कि कार के टायर का दबाव और ब्रेक फ्लूड लेवल जैसे कार के अन्य विवरणों की जांच की जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके.
इस दुर्घटना में दो लोग जिंदा बच गए, जो गंभीर रूप से घायल हैं. इनमें से एक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनाहिता पंडोले और दूसरे उनके पति डेरियस पंडोले हैं. घटना के समय अनाहिता कार चला रही थीं. दोनों को रविवार को दुर्घटना के तुरंत बाद गुजरात के वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें सोमवार सुबह मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
अस्पताल के एक अधिकारी का कहना है कि अनाहिता की स्थिति में थोड़ा सुधार होने के बाद उनकी सर्जरी की जाएगी. उनके पति को भी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










