
मर्डर से पहले रेप, बॉडी पार्ट्स पर चोट... कोलकाता की डॉक्टर से दरिंदगी ने हर किसी को हिला दिया!
AajTak
कोलकाता के मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई. लेडी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोश मिली थी. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर से हुई दरिंदगी ने हर किसी को हिलाकर रख दिया. लेडी डॉक्टर से पहले रेप किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई.
पुलिस ने इस मामले में रेप का मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक शख्स को गिरफ्तार किया है. लेडी डॉक्टर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में बेहोशी की हालत में मिली थी. उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके.
इस मामले में अब पश्चिम बंगाल में सियासत भी शुरू हो गई है. वारदात के बाद बीजेपी नेता विरोध-प्रदर्शन और कैंडल मार्च कर रहे हैं. बंगाल बीजेपी की नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि पीड़िता के शरीर जख्म थे. उसकी रेप के बाद हत्या की गई. हम चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच हो. मेरा सवाल है कि शाम को पोस्टमॉर्टम क्यों किया गया?
पुलिस ने 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद संजय रॉय नामक एक अस्थायी कर्मचारी को गिरफ्तार किया. बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है और 31 वर्षीय ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट की मौत से संबंधित हत्या के मामले के साथ-साथ इसकी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: हाथरस में 23 साल की युवती से गैंगरेप... परिचित युवक ने मिलने बुलाया, फिर दोस्तों के साथ की वारदात
इलाज के दौरान हो गई ट्रेनी डॉक्टर की मौत

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










