
मर्डर ऐसा कि एक्सीडेंट लगे! MP के देवास में सड़क हादसे में हुई मौत का नया एंगल आया सामने
AajTak
MP के देवास में 13 फरवरी को एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने सड़क हादसा माना लेकिन परिजनों की शंका पर पुलिस ने करीब 1200 CCTV खंगाले. इन CCTV वीडियोज में फिल्मी अंदाज में बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने की कहानी सामने आई.
मध्य प्रदेश के देवास में सोमवार 13 फरवरी को भोपाल रोड़ पर खटाम्बा के पास एक बाइक सवार व्यक्ति की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी. इस एक्सीडेंट के बाद परिजनों की शंका पर पुलिस ने करीब 1200 CCTV खंगाले. इन CCTV वीडियोज में फिल्मी अंदाज में बाइक सवार को टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने की कहानी सामने आई.
दरअसल सोमवार को भोपाल रोड़ पर ग्राम खटाम्बा के पास सड़क दुर्घटना में प्रॉपर्टी और दूध कारोबारी महेन्द्र पिता नारायण पटेल उम्र 47 वर्ष निवासी सुमराखेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस जांच के दौरान मृतक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो परिजनों के द्वारा हत्या होने की आशंका व्यक्त की गई थी. मृतक के परिजनों के बयान और पुलिस जांच के तथ्यों को देखते हुए पुलिस थाना बैंक नोट प्रेस ने धारा 302,120 B,34 IPC के तहत केस दर्ज कर इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करने के लिए 8 विशेष टीम बनाई थी.
1200 कैमरों की फुटेज खंगाली
पुलिस टीम ने देवास शहर, इंदौर- भोपाल बायपास, मक्सी बायपास, होटल, ढाबे, टोल नाके सहित निजी संस्थानों के करीब 1200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए SP डॉक्टर शिव दयाल सिंह ने मीडिया को बताया कि एक्सीडेंट वाले दिन एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्तियों के द्वारा मृतक महेन्द्र पटेल का बजरंगबली नगर स्थित उसके घर से पीछा किया गया और आयशर वाहन के चालक को मृतक के घर से निकलने की सूचना भी दी गई.
हत्यारों ने किया पीछा

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.










