
मराठी मुसलमानों का उद्धव ठाकरे को समर्थन, क्या बीएमसी चुनाव में मिलेगा फायदा?
AajTak
महाराष्ट्र में BMC चुनाव को लेकर सियासी घमासान जोरों पर है. राज्य में मुस्लिम विरोधी छवि रखने वाली उद्धव ठाकरे की पार्टी इस बार बीएमसी चुनाव में मुसलमानों को बीच गहरी पैठ बनाने में जुटी है. इसके चलते मराठी मुस्लिम सेवा संघ (MMSS) ने बीएमसी चुनाव में ठाकरे गुट को समर्थन देने का फैसला लिया है. ऐसे में सवाल है कि क्या उद्धव ठाकरे को इसका फायदा मिलेगा.
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे गुट और बीजेपी एक दूसरे के खिलाफ हैं. सूबे की सियासत में अभी तक मुस्लिम विरोधी रही ठाकरे गुट की पार्टी इस बार बीएमसी चुनाव में मुसलमानों के बीच गहरी पैठ बनाने में जुटी है. मराठी मुस्लिम सेवा संघ (MMSS) ने बीएमसी चुनाव में उद्धव ठाकरे को बिना शर्त समर्थन देने का ऐलान किया है. उद्धव और मराठी मुस्लिमों के बीच हुई दोस्ती को बीजेपी ने तुष्टिकरण वाली राजनीति बताया है.
मराठी मुस्लिम सेवा संघ के प्रमुख फकीर ठाकुर ने आगामी नगर पालिका चुनाव के लिए उद्धव ठाकरे के लिए बिना किसी शर्त समर्थन दिया है. फकीर ठाकुर ने कहा कि जब से हम उद्धव ठाकरे से मिले हैं, पूरे महाराष्ट्र से ना सिर्फ मुसलमान मराठियों, बल्कि गैर मराठियों के भी फोन आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि मराठी मुसलमानों के समर्थन से उद्धव को सियासी तौर पर फायदा होगा? या फिर नुकसान ना उठाना पड़ जाए, क्योंकि बीजेपी ने इसे लेकर घेरना शुरू कर दिया है.
बीजेपी के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी अब मुसलमानों के वोट को बटोरना चाहती है, लेकिन उसने बड़ी चतुराई से शब्दों के साथ खिलवाड़ किया और उन्हें मराठी मुस्लिम का नाम दिया है. बीएमसी चुनाव में भ्रष्टाचार के साथ-साथ उद्धव ठाकरे की तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ लोगों को जागरुक करने के लिए नवंबर में 'जागर मुंबईचा यात्रा' शुरू कर रहे हैं.
उद्धव राजनीतिक एजेंडे से पीछे हटे: बीजेपी
शेलार ने कहा कि उद्धव ठाकरे हताश हो रहे हैं, क्योंकि बीएमसी चुनावों में उनकी हार तय है. यही वजह है कि उद्धव ठाकरे तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आए हैं. बालासाहेब ठाकरे धर्म और जाति के नाम पर वोट बटोरने की सियासत पर कभी विश्वास नहीं करते थे, लेकिन उद्धव ठाकरे आज अपने पिता के राजनीतिक एजेंडे से पीछे हट गए हैं. उद्वव को जाति और धर्म के नाम पर वोट क्यों मांगने पड़ रहे हैं?
MMSS ने 2014 में एनडीए गठबंधन को समर्थन दिया था

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










