
ममता सरकार ने मानी प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांग, हॉस्पिटल के प्रिंसिपल और सुपरिटेंडेंट को हटाया
AajTak
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें स्वीकार कर ली हैं. ममता सरकार ने मेडिकल कॉलेज के मौजूदा प्रिंसिपल डॉ. सुरहिता पाल को हटा दिया है.
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने कोलकाता के आरजी कार मेडिकल कॉलेज में प्रदर्शनकारी डॉक्टरों की मांगें स्वीकार कर ली हैं. ममता सरकार ने मेडिकल कॉलेज के मौजूदा प्रिंसिपल डॉ. सुरहिता पाल को हटा दिया है. इसके साथ ही सरकार ने अस्पताल के मौजूदा अधीक्षक और चेस्ट डिपार्टमेंट के HOD को भी हटा दिया है. बता दें कि बंगाल सरकार ने मानस बंद्योपाध्याय को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नए प्रिंसिपल की जिम्मेदारी सौंपी है. इससे पहले वह बारासात मेडिकल कॉलेज औऱ अस्पताल में प्रिंसिपल के पद पर तैनात थे.
वहीं, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पीड़िता के परिजनों से घर पर जाकर मुलाकात की. कटक से लौटे राज्यपाल एयरपोर्ट से सीधे पीड़िता के घर गए. इस दौरान राज्यपाल ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने माता-पिता दोनों की बात सुनी है. मैं बंद लिफाफे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखूंगा. उन्होंने मुझे कुछ बातें बताईं, जो अभी गोपनीय हैं.
राज्यपाल के करीबी सूत्रों के अनुसार बेटी की मौत के कारण माता-पिता की पीड़ा को देखकर सीवी आनंदर बोस भावुक हो गए. इसके अलावा उन्होंने मंगलवार को पीड़िता के माता-पिता से 2 बार फोन पर बात की और उन्हें न्याय का आश्वासन दिया था. पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं, क्योंकि जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 13वें दिन भी काम बंद रखा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










