
ममता बनर्जी पर राहुल गांधी इतने मेहरबान क्यों हो गए कि अधीर रंजन की कुर्बानी दे डाली?
AajTak
अधीर रंजन चौधरी को ममता बनर्जी से लड़ाई की कीमत चुकानी पड़ी है. अधीर रंजन की छुट्टी के बाद पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नये अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है - अधीर रंजन से कमान ले लिया जाना बता रहा है कि राहुल गांधी को INDIA ब्लॉक में ममता बनर्जी के साथ की सख्त जरूरत महसूस हो रही है.
1999 से लगातार लोकसभा सांसद बने रहे अधीर रंजन चौधरी पर एक बार की हार ही बहुत ज्यादा भारी पड़ी है. 2019 में अधीर रंजन चौधरी को लोकसभा कांग्रेस का नेता भी बनाया गया था, और 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना कर भेजा गया था. तभी से वो दोनो ही जिम्मेदारियों संभाल रहे थे, लेकिन चुनाव हारते ही लगता है जैसे वो सड़क पर आ गये हैं.
पश्चिम बंगाल कांग्रेस का पद छूटने से ज्यादा अधीर रंजन चौधरी खुद को हटाये जाने के तरीके से नाराज देखे जा रहे हैं. और इतने नाराज हैं कि खुल कर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर भड़ास निकाल रहे हैं.
अधीर रंजन चौधरी शुरू से ही ममता बनर्जी के कट्टर विरोधी रहे हैं, और बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष के पद से उनकी छुट्टी की वजह भी तृणमूल कांग्रेस नेता ही मानी जा रही हैं. उनके गुस्से पर प्रतिक्रिया में टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा है कि ऐसा लगता है अधीर रंजन चौधरी कांग्रेस से निलंबित होना चाहते हैं... वो उकसाने की कोशिश कर रहे हैं... हो सकता है पहले ही बीजेपी से बातचीत कर रखी हो.
मौके देखकर एनडीए के दलित नेता रामदास आठवले ने अपने तरीके का सुझाव दे डाला है, 'मैं अधीर रंजन जी से अनुरोध करता हूं... अगर कांग्रेस में उनका अपमान हो रहा है तो उनको कांग्रेस छोड़ देनी चाहिये... मैं उनको एनडीए या मेरी पार्टी आरपीआई में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता हूं.'
आगे जो भी हो, हाल फिलहाल तो अधीर रंजन चौधरी का कॅरियर बड़े ही मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ये ठीक है कि ममता बनर्जी के साथ की राहुल गांधी को हद से ज्यादा जरूरत है, लेकिन बंगाल में टीएमसी से वो न तो निजी तौर पर सिर्फ अपने लिए लड़ रहे थे, न अपनी मर्जी से लड़ रहे थे - क्या राहुल गांधी की मर्जी के बगैर अधीर रंजन कुछ कर पाते?
आखिर अधीर रंजन पर भरोसा था तभी तो लोकसभा में नेता बनाया गया था, और फिर बंगाल चुनावों में कांग्रेस की कमान सौंपी गई थी. अधीर रंजन के मुताबिक, उनके पास बंगाल कांग्रेस की मीटिंग बुलाने के लिए उनके पास फोन आया था, लेकिन उसके बाद जो हुआ उससे उनके पांव तले जमीन खिसक गई. अधीर रंजन बताते हैं, मुझे पता था कि मीटिंग मेरी अध्यक्षता में ही बुलाई गई है. उस वक्त तक मैं अध्यक्ष था, लेकिन मीटिंग की शुरुआत में जब गुलाम अहमत मीर संबोधित कर रहे थे, तो उन्होंने मुझे पूर्व अध्यक्ष के रूप में संबोधित किया... तभी पता चला कि मैं पश्चिम बंगाल का पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बन गया हूं. कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर पश्चिम बंगाल के कांग्रेस प्रभारी हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.







