
ममता बनर्जी ने तैयार किया 2024 का रोडमैप! कांग्रेस को 200 सीटों पर समर्थन देने को राजी
AajTak
ममता बनर्जी का कहना है कि TMC उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करने को तैयार है, जहां वे मजबूत हैं. इसके अलावा ममता ने कहा कि कांग्रेस को बंगाल जैसे राज्यों में TMC की मदद करनी होगी.
कर्नाटक में जीत के बाद अब कांग्रेस पार्टी को ममता बनर्जी ने समर्थन देने की बात कही है. ममता बनर्जी का कहना है कि TMC उन राज्यों में कांग्रेस का समर्थन करने को तैयार है, जहां वे मजबूत हैं. इसके अलावा ममता ने कहा कि कांग्रेस को बंगाल जैसे राज्यों में TMC की मदद करनी होगी.
बता दें कि TMC प्रमुख ममता बनर्जी 2024 के आम चुनाव का फॉर्मूला तय करने के लिए सभी विपक्षी दलों के बीच बातचीत शुरू करना चाहती हैं. राज्य सचिवालय नबन्ना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कोई जादूगर नहीं हूं, न ही ज्योतिषी. मैं नहीं कह सकती कि भविष्य में क्या होगा. लेकिन मैं आपको एक बात बता सकती हूं, जहां क्षेत्रीय पार्टी मजबूत है वहां बीजेपी नहीं लड़ सकती है और जहां लोग निराश हैं वहां भी. कर्नाटक में डाला गया वोट बीजेपी सरकार के खिलाफ एक जनादेश है.'
'क्षेत्रीय पार्टियों को दें मौका'
उन्होंने आगे कहा, देश की अर्थव्यवस्था भी बर्बाद हो गई है, लोकतांत्रिक अधिकार को बुलडोजर से कुचला जा रहा है और यहां तक कि पहलवानों की नहीं सुनी जा रही है. इसलिए इस स्थिति में क्षेत्र में जो भी मजबूत है, उन्हें मिलकर लड़ना चाहिए. मान लीजिए बंगाल में मजबूत हैं तो हम बंगाल में लड़ें. दिल्ली में कांग्रेस को लड़ना चाहिए. बिहार में नीतीश जी और तेजस्वी साथ हैं और कांग्रेस भी, ये सब तय कर सकते हैं... और ऐसे ही दूसरे राज्यों में भी मिलकर काम करना होगा.
कांग्रेस को भी देना होगा दूसरी पार्टियों को समर्थन...
ममता बनर्जी ने कहा कि जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी मजबूत है, वहां वो भाजपा से लड़ सकती है. उन्होंने कहा, 'मजबूत पार्टी को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और जहां भी कांग्रेस पार्टी मजबूत है उन्हें लड़ने दो, हम समर्थन देंगे. लेकिन इसके लिए कांग्रेस को भी दूसरी पार्टियों का समर्थन करना होगा.'

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.









