
ममता बनर्जी ने ऐसा क्या कहा कि भड़क उठे असम, ओडिशा और मणिपुर के मुख्यमंत्री?
AajTak
तृणमूल कांग्रेस की स्टूडेंट यूनिट 'तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद' के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक प्रोग्राम में ममता बनर्जी ने बीजेपी और उसके टॉप लीडरशिप पर जमकर जुबानी हमला बोला. इस दौरान उन्होंने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए.
कोलकाता रेप-मर्डर मामले के बाद पश्चिम बंगाल (West Bengal) सुर्खियों में बना हुआ है. सूबे में छात्रों की तरफ से नबन्रा अभियान की शुरुआत हुई. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) बुधवार को 'बंगाल बंद' बुलाया. बीजेपी की तरफ से बुलाए गए बंद के बाद राज्य के अलग-अलग इलाकों में तस्वीरें सामने आईं. मामला के तूल पकड़ने के बाद तृणमूल कांग्रेस की तरफ से पहले अभिषेक बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया और इसके बाद मुख्यमंत्री ममता का भी बयान आया.
बुधवार को टीएमसी की स्टूडेंट यूनिट तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद का स्थापना दिवस भी था. इस मौके पर ममता बनर्जी ने अपने संबोधन में बीजेपी और उसके टॉप लीडरशिप पर जमकर जुबानी हमला बोला और पार्टी पर कई आरोप लगाए.
ममता के बयान पर भड़के हिमंता बिस्वा सरमा
ममता बनर्जी के बयान के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर पलटवार किया. CM सरमा सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए. असफलता की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए. आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता.'
केंद्रीय मंत्री और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने भी ममता को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, 'यह टिप्पणी संवैधानिक पद पर बैठे किसी नेता की नहीं, बल्कि 'राष्ट्र-विरोधी' मानसिकता वाले किसी व्यक्ति की लगती है.'
ओडिशा और मणिपुर CM भी ममता से नाराज

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












