
ममता बनर्जी को लगी चोट गंभीर है अपने रहस्यमयी कारणों से, आखिर एक CM की सुरक्षा का सवाल है
AajTak
जिन परिस्थितियों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चोट लगी है, मामला काफी गंभीर लगता है - क्योंकि ये देश के एक मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक का मामला है, जिसे Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई हो.
ममता बनर्जी के सिर पर चार टांके लगे हैं. चोट लगने के बाद ममता बनर्जी को फौरन ही एसएसकेएम अस्पताल पहुंचाया गया, और वीवीआईपी वुडबर्न वॉर्ड में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद उनको अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके आवास पर शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वो मेडिकल निगरानी में हैं - और इस घटना के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.
तीन महीने के भीतर ममता बनर्जी को दूसरी बार सिर में चोट लगी है. जनवरी, 2024 में वो सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं. वो एक सरकारी कार्यक्रम से लौट रही थीं, तभी कोहरे की वजह से ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाना पड़ा और वो जख्मी हो गई थीं. अभी वाली घटना से पहले भी, कुछ ही देर पहले एक कार्यक्रम से लौटी थीं. 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के दौरान भी ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी, जब वो अपने चुनाव क्षेत्र नंदीग्राम में थीं - और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वो फिर से जख्मी हो गई हैं. पैर में प्लास्टर लगने के कारण ममता बनर्जी को पूरे चुनाव में व्हील चेयर पर ही कैंपेन करना पड़ा था.
मुख्यमंत्री के घायल होने की सूचना मिलते ही राज्य के मुख्य सचिव और गृह सचिव के अलावा पश्चिम बंगाल के कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में समर्थक अस्पताल पहुंच गए. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस भी हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ममता बनर्जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चोट लगने की खबर सुन कर हैरानी जताई है, और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है.
कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने घटना की जांच का आदेश दिया है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक का पता लगाया जा सके - क्योंकि ममता बनर्जी ने, रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस आयुक्त को बताया है कि किसी ने पीछे से उनको धक्का दिया था.
किन परिस्थितियों में ममता बनर्जी को चोट लगी?

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










