
ममता बनर्जी का दिल्ली दौरा, आज पवार-सोनिया और केजरीवाल से मुलाकात
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नई दिल्ली अभी भी जारी है. बुधवार को ममता बनर्जी नई दिल्ली में सोनिया गांधी, शरद पवार और अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगी.
पश्चिम बंगाल (West Bengal) में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पहली बार नई दिल्ली के दौरे पर हैं. मंगलवार को ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. अब बुधवार को वह कई विपक्षी नेताओं से मिलेंगी, जिसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हैं. ममता बनर्जी आज सोनिया गांधी के अलावा एनसीपी प्रमुख शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगी. ममता बनर्जी की इन मुलाकातों को मिशन 2024 से जोड़ा जा रहा है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्ष एकजुट होने की कोशिश में है. हाल ही में ममता बनर्जी की अगुवाई में टीएमसी ने बंगाल ने भाजपा को मात दी है, ऐसे में माना जा रहा है कि ममता की अगुवाई में इस बार विपक्ष अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा को केंद्र में टक्कर दे सकता है. बुधवार को ममता का कार्यक्रम: 1.00 बजे: टीएमसी के सांसदों से मुलाकात 2.30 बजे: मीडियाकर्मियों के साथ हाई-टी 4.30 बजे: सोनिया गांधी के साथ मुलाकात 6.00 बजे: अरविंद केजरीवाल से मुलाकात
मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







