
ममता ने मुर्शिदाबाद में रामनवमी यात्रा में हिंसा को बताया पूर्वनियोजित, बीजेपी का सवाल- बंगाल में ही ये सब क्यों होता है?
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में दंगों की साजिश रचने का बीजेपी पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आपको रामनवमी के जुलूस में तलवारे लेकर जाने को किसने कहा? आपने रामनवमी से एक दिन पहले डीआईजी को क्यों हटा दिया? ताकि आप हिंसा करो.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई झड़प को लेकर अब बीजेपी और टीएमसी आमने-सामने आ गई है. ममता बनर्जी ने इस घटना को पूर्वनियोजित बताया है.
ममता बनर्जी ने बंगाल में दंगों की साजिश रचने का बीजेपी पर आरोप लगाया. ममता ने कहा कि आपको रामनवमी के जुलूस में तलवारें लेकर जाने को किसने कहा? आपने रामनवमी से एक दिन पहले डीआईजी को क्यों हटा दिया? ताकि आप हिंसा करो.
उन्होंने रायगंज में कहा कि योगी आदित्यनाथ भाषण देने बंगाल आ रहे हैं. मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि पहले खुद का राज्य संभालो. बीजेपी की हमारी लक्ष्मी भंडार योजना को रोकने की धमकी देने की हिम्मत कैसे हुई. हम मां दुर्गा की पूजा करते हैं. हम ईद मनाते हैं और इफ्तार में भी हिस्सा लेते हैं. मैं चर्च में क्रिसमस में भी हिस्सा लेती हूं. हम सभी के साथ मिलकर रहते हैं. हमने बचपन से यही सीखा है.
ममता बनर्जी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
बंगाल में रामनवमी पर हुई झड़प पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ममता के साथ जनता नहीं है. ममता दरअसल लोगों को भड़का रही थीं. हमने ममता के भाषण सुने थे. बंगाल में ही ये सब क्यों होता है?
मुर्शिदाबाद घटना को पूर्वनियोजित बताने के ममता बनर्जी के आरोपों पर पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि ये हमला दरअसल टीएमसी के दफ्तर से हुआ था. ममता राम के नामपर लोगों को उकसाना चाह रही हैं. उनकी तुष्टिकरण करने की योजना है. रामनवमी की रैली पर हमलों की एनआईए जांच होनी चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










