
ममता की मोदी को चिट्ठी- दुनिया से लें मदद, वैक्सीन बनाने के लिए बंगाल जमीन देने को तैयार
AajTak
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को एक बार फिर चिट्ठी लिखी है. इस बार उन्होंने पीएम से विदेशों से वैक्सीन खरीदने की बात कही है. उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन इम्पोर्ट करने की मांग की है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी को चिट्ठी लिखी है. इस बार उन्होंने वैक्सीन की कमी को लेकर चिट्ठी लिखी है और कहा है कि सरकार को जल्द से जल्द वैक्सीन इम्पोर्ट करना चाहिए, ताकि वैक्सीन की कमी को दूर किया जा सके. ममता ने चिट्ठी में अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीदने की मांग की है. देश में कोविड वैक्सीन की कमी के कारण कई प्रदेश दूसरे देशों से वैक्सीन लेने हेतु ग्लोबल टेंडर निकाल रहे हैं। बेहतर ये होता कि केन्द्र सरकार ग्लोबल टेंडर निकालकर वैक्सीन खरीदती एवं राज्यों में वितरण करती तथा बाद में इसका भुगतान राज्य सरकारों से ले लेती। इस चिट्ठी में ममता ने लिखा, "बंगाल की 10 करोड़ और देश की 140 करोड़ आबादी को वैक्सीन की जरूरत है. लेकिन अभी बहुत छोटा हिस्सा ही कवर हुआ है. इसलिए अंतर्राष्ट्रीय वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन इम्पोर्ट की जा सकती है. इसके लिए वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है."
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










