
'मन करता था मैं भी मंदिर जाऊं...', पाकिस्तान की सोनम को देख सीमा हैदर को हुआ हिंदू धर्म से लगाव, बताई पूरी कहानी
AajTak
पाकिस्तानी सीमा हैदर ने बताया कि उसने क्यों हिंदू धर्म अपनाया. सीमा का कहना है कि उसे पहले से हीं हिंदू धर्म पसंद था. दरअसल, पाकिस्तान में उसकी एक हिंदू दोस्त है. उसके घर में हिंदू कल्चर देखकर उसे काफी अच्छा लगता था. सीमा ने कहा कि उसे भगवान की पूजा-अर्चना करना पसंद था इसलिए उसने हिंदू धर्म अपनाया.
पाकिस्तानी सीमा हैदर मामले में एक के बाद एक नए किरदारों की एंट्री हो रही है. ATS की पूछताछ के बाद सीमा हैदर ने कई बातें खुलकर सामने रखीं. उसने बताया कि वो कोई जासूस नहीं बल्कि सचिन की खातिर ही हिंदुस्तान आई है. वह अब हिंदू बन चुकी है और सचिन ही अब उसका पति है. सीमा ने हालांकि ये भी बताया कि सिर्फ सचिन के लिए ही वह हिंदू नहीं बनी. उसे हिंदू धर्म पहले से ही पसंद था. उसकी पाकिस्तान में एक दोस्त भी हिंदू ही है.
सीमा ने कहा, ''मेरी पाकिस्तान में एक हिंदू दोस्त है. उसका नाम सोनम है. मैं हमेशा उसके घर जाती थी. वहां हिंदू रीति रिवाज देख और पूजा पाठ देख मुझे भी मन करता था कि मैं भी भगवान के मंदिर जाऊं और पूजा-अर्चना करूं. मुझे तभी से हिंदू धर्म काफी पसंद था. वहां हमारे घर के पास एक काली माता का मंदिर भी है. मेरी दोस्त सोनम वहां जाया करती थी. लेकिन वो मुझे उस समय मंदिर आने से मना कर देती थी. क्योंकि उस वक्त मैं मांसाहारी थी और वो यही बोलती थी कि हमारे धर्म में यह सब नहीं खाते.''
सीमा ने कहा कि मैंने सिर्फ मंदिर में जाने के लिए ही मांस खाना छोड़ दिया, ताकि मैं भी माता की पूजा कर सकूं. मैं हिंदू धर्म को मानती हूं इसलिए मैंने इसे अपना भी लिया है.
बता दें, सीमा को लेकर इन दिनों तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. कोई उसे जासूस बता रहा है तो कोई उसे धोखेबाज पत्नी. एक पाकिस्तानी यूट्यूबर ने तो यह दावा तक कर दिया था कि सीमा सिर्फ क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत आई है. वर्ल्ड कप खत्म होते ही वह वापस पति गुलाम हैदर के पास आ जाएगी. इस पर सीमा का बयान सामने आया है.
'मेरे फेवरेट तो विराट कोहली हैं'
सीमा ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि मैं क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत आई हूं, तो यह बिल्कुल गलत है. मुझे क्रिकेट पसंद है लेकिन इतना ज्यादा भी नहीं. कुछ लोग कह रहे हैं कि सचिन से भी मैंने सिर्फ इसलिए प्यार किया क्योंकि मुझे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पसंद हैं. तो उन लोगों को मैं बताना चाहती हूं कि मेरे फेवरेट सचिन तेंदुलकर नहीं, बल्कि विराट कोहली हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










