
मनोज को 'मामा' बताती थी सरस्वती, मंदिर में की थी शादी... मीरा रोड मर्डर में नए खुलासे
AajTak
सरस्वती की चार बहनें है. बचपन में ही उसके मां-बाप अलग हो गए थे. मां-बाप के अलग हो जाने के बाद सरस्वती अपनी मां के साथ रहने लगी थी लेकिन कुछ ही सालों के भीतर उसकी मां की मौत हो गई. मां की मौत के बाद सरस्वती अहमदनगर के जानकीबाई आप्टे बालिका आश्रम में रहने लगी. आश्रम में उसने कक्षा एक से दसवीं तक की पढ़ाई की. वह दस सालों तक इसी आश्रम में रही.
मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही लड़की की हत्या से पूरा देश सन्न है. 52 साल के मनोज साने पर 32 साल की सरस्वती की हत्या कर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप है. लेकिन अब इस मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि मनोज और सरस्वती शादीशुदा थे और उन्होंने मंदिर में शादी की थी. सरस्वती ने इस शादी के बारे में अपनी बहनों को भी बता रखा था. लेकिन वह आमतौर पर मनोज को मामा बताती थी.
सरस्वती की तीन बहनें है. बचपन में ही उसके मां-बाप अलग हो गए थे. मां-बाप के अलग हो जाने के बाद सरस्वती अपनी मां के साथ रहने लगी थी लेकिन कुछ ही सालों के भीतर उसकी मां की मौत हो गई. मां की मौत के बाद सरस्वती अहमदनगर के जानकीबाई आप्टे बालिका आश्रम में रहने लगी. आश्रम में उसने कक्षा एक से दसवीं तक की पढ़ाई की. वह दस सालों तक इसी आश्रम में रही.
सरस्वती ने 18 साल की होने पर आश्रम छोड़ दिया और औरंगाबाद में अपनी बहन के साथ रहने लगी. वह चार सालों तक बहन के साथ रही. इसके बाद वह मुंबई शिफ्ट हो गई. मुंबई में वह मनोज साने के संपर्क में आई.
मनोज साने ने नौकरी दिलाने में की थी मदद
मुंबई में मनोज साने ने नौकरी दिलाने में सरस्वती की मदद की. जब सरस्वती को मुंबई में रहने का कोई ठिकाना नहीं मिला तो मनोज ने बोरीवली में अपने फ्लैट में उसे रहने दिया. वह बोरीवली में मनोज के फ्लैट में कुछ समय तक रही. यह वह समय था, जब दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया. वे कानूनी तौर पर शादी करना चाहते थे लेकिन उन्होंने बाद में मंदिर में शादी की.
मनोज साने और सरस्वती सात सालों से मीरा रोड वाले फ्लैट में रह रहे थे. मूल रूप से सरस्वती औरंगाबाद की है. आश्रम में सरस्वती के कुछ एजुकेशनल दस्तावेज भी थे, जिसके लिए वह नियमित तौर पर मनोज के साथ अहमदनगर जाती थीं. आश्रम में सरस्वती ने मनोज को अपना मामा बताया था. फिलहाल सरस्वती की बहनों के बयान लिए जा रहे हैं. उनका डीएनए टेस्ट भी किया जाएगा.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










