
मनी लॉन्ड्रिंग मामला: ED का दावा- जनता को ठगना था पत्रकार राणा अय्यूब का इरादा
AajTak
ईडी ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि राणा अय्यूब की मंशा जनता को धोखा देकर चैरिटी के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने की थी. राणा अय्यूब को इन तीनों कैंपेन से 2.69 करोड़ रुपये की डोनेशन मिली थी, जिसमें से 80.49 लाख रुपये विदेशी मुद्रा में लिए गए थे.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पत्रकार राणा अय्यूब के खिलाफ गाजियाबाद की एक अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल की है. ईडी ने 2021 में यूपी पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी. राणा अय्यूब पर राहत कार्यों के लए एनजीओ के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप है.
ईडी की चार्जशीट में कहा गया है कि राणा अय्यूब की मंशा जनता को धोखा देकर चैरिटी के नाम पर करोड़ों रुपये की हेराफेरी करने की थी.
ईडी का आरोप है कि राणा अय्यूब ने तीन कैंपेन शुरू किए थे और एक ऑनलाइन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म केटो के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए थे. जांच अधिकारियों का कहना है कि झुग्गी वालों, किसानों और असम, बिहार और महाराष्ट्र में राहत कार्यों के लिए तीन कैंपेन शुरू किए थे.
राणा अय्यूब को इन तीनों कैंपेन से 2.69 करोड़ रुपये की डोनेशन मिली थी, जिसमें से 80.49 लाख रुपये विदेशी मुद्रा में लिए गए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










