
मनी लॉन्ड्रिंग केस: शिवसेना सांसद Sanjay Raut के घर 3 घंटे से चल रही ED की छापेमारी, बोले- मर जाऊंगा लेकिन...
AajTak
आरोप है कि गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन को पात्रा चॉल को पुनर्विकसित करने का काम MHADA ने दिया था. मुंबई के गोरेगांव में 47 एकड़ में 672 किरायेदारों के घर पुनर्विकसित होने थे. गुरु आशीष कंस्ट्रक्शन ने MHADA को गुमराह किया और बिना फ्लैट बनाए ही यह जमीन 9 बिल्डरों को 901.79 करोड़ रुपये में बेच दी. इस मामले में संजय राउत भी निशाने पर हैं.
पात्रा चॉल घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है. रविवार को ED की टीम राउत के भांडुप स्थित घर पर पहुंची. पिछले 3 घंटे से उनके घर पर जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है.
ईडी की कार्रवाई के बाद संजय राउत का बयान सामने आया है. उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा, 'मैं बाला साहेब की कसम खाता हूं. मेरा इस घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है. राउत ने आगे कहा कि उन्होंने (बाला साहेब) हमें लड़ना सिखाया है और हम शिवसेना के लिए लड़ते रहेंगे.
राउत ने कहा कि झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत के बाद भी मैं शिवसेना नहीं छोड़ूंगा. अगर मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा. राउत के घर ईडी की टीम पहुंचने के बाद उनके समर्थकों का जमावड़ा भी लग गया है. समर्थक ईडी और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं.
आया शिंदे गुट का बयान
संजय राउत के खिलाफ जारी ईडी की कार्रवाई के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना (शिंदे गुट) का बयान आया है. विधायक संजय शिरसाट ने कहा कि जो व्यक्ति गुवाहाटी से हमारी डेड बॉडी लाने की बात कर रहा था, वह आज परेशान है. भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, जैसी करनी वैसी भरनी.
27 जुलाई को भी नहीं पेश हुए थे राउत

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









