
मनी लॉन्ड्रिंग केस में शिवसेना (यूबीटी) विधायक रवींद्र वायकर पर कसा शिकंजा, ED ने की ठिकानों पर छापेमारी
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीमें मुंबई में लगभग सात स्थानों पर सर्च ऑपरेशन करने पहुंची. सूत्रों ने बताया कि इनमें वाइकर और उनके कुछ साझेदारों और अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं. जहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में शिवसेना (यूबीटी) के विधायक रवींद्र वायकर और उनसे जुड़ी कुछ संस्थाओं के परिसरों पर छापेमारी की. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह मामला जोगेश्वरी इलाके में एक लक्जरी होटल के निर्माण में कथित अनियमितताओं से संबंधित है.
सूत्रों के हवाले से पता चला कि केंद्रीय एजेंसी की टीमें मुंबई में लगभग सात स्थानों पर सर्च ऑपरेशन करने पहुंची. सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि इनमें वाइकर और उनके कुछ साझेदारों और अन्य लोगों के परिसर शामिल हैं. जहां छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया.
64 वर्षीय रवींद्र वायकर, उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट से शिव सेना विधायक हैं और महाराष्ट्र विधानसभा में जोगेश्वरी पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की एफआईआर पर आगे की कार्रवाई की है.
इस मामले में विधायक रवींद्र वायकर पर एक बगीचे के लिए आरक्षित भूखंड पर पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए अवैध रूप से मंजूरी प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि इस डील से बीएमसी को भारी नुकसान हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










