
मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ीं प्रियंका गांधी की मुश्किलें! ED की चार्जशीट में पहली बार आया नाम
AajTak
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पहली बार ईडी ने अपनी चार्जशीट में प्रियंका गांधी और उनके पति रॉबर्ड वाड्रा का नाम भी मेंशन किया है. यह पूरा मामला हरियाणा में जमीन खरीद से जुड़ा हुआ है. हालांकि, उनका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं किया गया है.
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में पहली बार प्रियंका गांधी के नाम का भी जिक्र किया है. हालांकि, उनका नाम आरोपी के तौर पर दर्ज नहीं किया गया है. ईडी की चार्जशीट में प्रियंका के नाम का उल्लेख जमीन खरीद के आरोपी से जुड़े होने के संदर्भ में किया गया है. इस चार्जशीट में प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के नाम का जिक्र भी है.
ईडी की चार्जशीट के मुताबिक संजय भंडारी के एक कथित सहयोगी सीसी थम्पी ने दिल्ली-एनसीआर के रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा के माध्यम से 2005 से 2008 तक हरियाणा के फरीदाबाद जिले के गांव अमीपुर में 486 एकड़ जमीन खरीदी. रॉबर्ट वाड्रा ने 2005-2006 तक एचएल पाहवा से अमीपुर में 334 कनाल (40.08 एकड़) जमीन के 3 टुकड़े भी खरीदे और दिसंबर 2010 में उसी जमीन को एचएल पाहवा को बेच दिया.
जिससे खरीदी, उसे ही बेच दी जमीन
चार्जशीट के मुताबिक रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अप्रैल 2006 में एचएल पाहवा से अमीपुर गांव में 40 कनाल (5 एकड़) कृषि भूमि खरीदी. फरवरी 2010 में उसी जमीन को एचएल पाहवा को बेच दिया गया. इस दौरान पाहवा को भूमि अधिग्रहण के लिए नकदी भी प्राप्त हो रही थी. ईडी ने आरोप लगाया है कि रॉबर्ट वाड्रा ने बिक्री का पूरा पैसा पाहवा को नहीं दिया. इस संबंध में जांच अभी भी जारी है. बता दें कि 2019 में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े इस भूमि सौदे की खबर आज तक ने ही ब्रेक की थी.
2016 में ब्रिटेन भाग गया था भंडारी
ईडी ने मंगलवार को आरोप पत्र दाखिल किया है. भंडारी 2016 में ब्रिटेन भाग गया था. ब्रिटिश सरकार ने ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के कानूनी अनुरोध पर कार्रवाई करते हुए इस साल जनवरी में भारत में उसके प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी थी. ईडी और सीबीआई विदेश में कथित अघोषित संपत्ति रखने के लिए संजय भंडारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और कर चोरी के आरोपों की जांच कर रही हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










