
मनीष दुबे की पत्नी से आलोक मौर्य ने की बात, SDM ज्योति के साथ रिश्तों के खुले कई राज
AajTak
एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्य का कहना है कि उन्होंने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) की पत्नी से बात की. आलोक ने कहा कि बातचीत के दौरान मनीष की पत्नी ने ज्योति के साथ मनीष के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं.
SDM Jyoti Maurya Case: यूपी के बरेली में तैनात एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य के बीच चल रहे विवाद में मनीष दुबे भी फंसते नजर आ रहे हैं. मनीष दुबे होमगार्ड कमांडेंट हैं, जो यूपी के महोबा में तैनात हैं. ज्योति मौर्य के पति आलोक ने मनीष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. आलोक ने कहा है कि ज्योति और मनीष के बीच अफेयर चल रहा है. ये दोनों शादी करना चाहते हैं. इसी के साथ हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया.
ज्योति के पति आलोक ने कहा है कि मैंने होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे की पत्नी से बात की. उन्होंने मनीष के बारे में कई बातें बताईं हैं. आलोक ने कहा कि मनीष की पत्नी ने ज्योति और मनीष के बीच रिलेशन को लेकर कहा है कि साल 2021 में हुई शादी के बाद से वे तनाव में हैं. मनीष अच्छे इंसान नहीं हैं. मनीष की पत्नी ने कहा है कि मनीष महिलाओं के साथ गलत व्यवहार करते हैं.
क्या है SDM ज्योति मौर्य के विवाद का केस ?
आलोक मौर्य ने कहा है कि मनीष दुबे का अफेयर एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के साथ चल रहा था. आलोक ने आरोप लगाया कि एसडीएम बनने के बाद ज्योति का व्यवहार बदल गया था. आलोक ने कहा कि उन्होंने ज्योति को पढ़ाया है, परीक्षा की तैयारी कराई. जब ज्योति सफल हुईं तो मुझे छोड़ दिया.
इस मामले को लेकर हाल ही में महोबा में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे (Manish Dubey) ने भी बात रखी थी. मनीष ने कहा था कि ज्योति और मैं अगर आम व्यक्ति होते तो इस मामले में जरूर बोलते, लेकिन ऐसे पद पर हूं तो कैमरे के सामने कुछ नहीं कह सकता. मनीष ने कहा कि इस मामले की वजह से ज्योति मौर्य के साथ मेरा भी जीना मुश्किल हो गया है. हमारा कुर्सी पर बैठना ही मुसीबत हो गया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










