
मनीष तिवारी की Nepo Kids वाली पोस्ट पर राजनीति तेज, बीजेपी ने राहुल गांधी से जोड़ा!
AajTak
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने दक्षिण और पूर्वी एशिया में नेताओं के खिलाफ जनता के बढ़ते विरोध का हवाला देते हुए वंशवादी राजनीति पर सवाल उठाए. बीजेपी ने उनके बयान को राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमला बताया और इसे भुनाने की कोशिश की.
दक्षिण और पूर्वी एशिया में अधिकार के प्रति बढ़ते पब्लिक रिजेक्शन पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के हालिया बयान ने एक नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है. बीजेपी ने उनके बयानों को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर अप्रत्यक्ष हमले से जोड़ दिया है.
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कई एशियाई देशों में राजनीतिक उथल-पुथल पर कुछ बातें लिखीं, जिसमें जुलाई 2023 में श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे, जुलाई 2024 में बांग्लादेश में शेख हसीना, सितंबर 2025 में नेपाल में केपी शर्मा ओली और फिलीपींस में फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों जैसे नेताओं को अपदस्थ करने का हवाला दिया.
इन घटनाओं पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने लिखा, "जेन X, Y, Z के लिए पात्रता अब स्वीकार्य नहीं है." उन्होंने वंशवादी राजनीति के खिलाफ बढ़ते प्रतिरोध और सोशल मीडिया के रुझानों से उपजे सार्वजनिक आक्रोश की तरफ इशारा किया.
बीजेपी ने राहुल गांधी जोड़कर किया खेल...
हालांकि, बीजेपी ने मनीष तिवारी के बयानों को तुरंत भुनाया और उन्हें राहुल गांधी से जोड़ दिया, जिन्हें पार्टी ने 'भारतीय राजनीति का सबसे बड़ा नेपो किड' बताया. बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा, "जेन-ज़ी को तो छोड़िए, कांग्रेस के अपने दिग्गज भी उनकी राजनीति से तंग आ चुके हैं. अब विद्रोह अंदर से ही है."
अमित मालवीय के जवाब में, मनीष तिवारी ने इस संबंध को खारिज करते हुए कहा, "हे भगवान, काश कुछ लोग ज़िंदगी में आगे बढ़ पाते." उन्होंने साफ किया कि इस चर्चा को कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक घमासान तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि दक्षिण और पूर्वी एशिया के बड़े घटनाक्रमों पर ज़ोर दिया जाना चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










