
मनसे प्रमुख राज ठाकरे अस्पताल में भर्ती, कल होनी है सर्जरी
AajTak
राज ठाकरे को आज मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. कल उनके कूल्हे की सर्जरी होगी.
मनसे प्रमुख राज ठाकरे को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. बुधवार को उनके कूल्हे की सर्जरी होगी. पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी. इस महीने की शुरुआत में ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ में दिक्कत है, इसलिए उन्हें सर्जरी करानी होगी.
कूल्हे की होगी सर्जरी मनसे नेता नितिन सरदेसाई ने कहा, कल यानी बुधवार को राज ठाकरे की कूल्हे की सर्जरी होगी. ठाकरे हाल ही में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देने के बाद चर्चा में थे. उनका 5 जून को अयोध्या जाने का कार्यक्रम था, लेकिन फिलहाल उन्होंने इस कार्यक्रम को टाल दिया है.
खुद ट्वीट कर दी थी जानकारी राज ठाकरे ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. बता दें कि बीजेपी सांसद ब्रजभूषण सिंह इसका विरोध कर रहे थे. राज ठाकरे ने ट्वीट किया था कि अयोध्या दौरा फिलहाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया. दरअसल, बीजेपी सांसद का कहना था कि राज ठाकरे ने उत्तर भारतीयों पर अपमानजनक टिप्पणी की है, जिसके लिए उनको माफी मांगनी चाहिए.
पार्टी के नेता हुए थे नाराज पिछले दिनों राज ठाकरे द्वारा मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर महाविकास आघाडी सरकार को चेतावनी देने के बाद के उनकी पार्टी के मुस्लिम पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. पुणे के तालुका अध्यक्ष जमीर सय्यद ने इस्तीफा दे दिया था. वे पिछले तीन साल से मनसे के शहर अध्यक्ष थे. इसके अलावा भी कई मुस्लिम नेताओं ने राज के बयान पर आपत्ति जताई थी.
सांसद जलील का कहना था कि राज ठाकरे को इफ्तार की दावत दी थी ताकि भाईचारा बन सके, लेकिन उन्होंने औरंगाबाद में सभा के दौरान भड़काऊ भाषण दिया. ये उनकी सोची समझी रणनीति का हिस्सा था.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










