
मनसुख हिरेन हत्याकांडः डिजिटल सुराग से एटीएस को मिली मदद, DIG ने कहा- केस सोल्व
AajTak
4 मार्च की रात के दौरान जब मनसुख हिरेन लापता हो गए थे और उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी, तो वाज़े ने सुनिश्चित किया कि उसने अपने निजी फोन से ना तो कोई कॉल की और ना ही कोई कॉल रिसीव की. अपने बचाव की दलील को मजबूत बनाने लिए वाज़े 4 मार्च की देर रात तक मुंबई के डोंगरी इलाके में होटलों की चेकिंग करता रहा.
एंटीलिया केस से जुड़े मनसुख हिरेन हत्याकांड की जांच में एटीएस ने खुलासा किया है कि मनसुख हिरेन की हत्या के समय सचिन वाज़े वहां मौजूद नहीं था, लेकिन उसी ने हत्या का आदेश दिया था. एटीएस का कहना है कि उन्होंने मुख्य आरोपी वाज़े से पूछताछ किए बिना ही मामला सुलझा लिया है. 4 मार्च की रात के दौरान जब मनसुख हिरेन लापता हो गए थे और उनकी कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी, तो वाज़े ने सुनिश्चित किया कि उसने अपने निजी फोन से ना तो कोई कॉल की और ना ही कोई कॉल रिसीव की. अपने बचाव की दलील को मजबूत बनाने लिए वाज़े 4 मार्च की देर रात तक मुंबई के डोंगरी इलाके में होटलों की चेकिंग करता रहा. और यही वजह थी कि वाज़े लगातार एनआईए से कहता रहा कि उसका इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि जब यह घटना हुई थी, तब वो वह मुंबई में था. सारी बातचीत और संपर्क गुजरात से खरीदे गए सिम कार्ड के माध्यम से किया गया था. गिरफ्तार किए गए बुकी नरेश गौर ने कई भागों में फाइट आयोजित की और फिर उन्हें विनायक शिंदे दिया, जो पैरोल पर होने के बाद वाज़े के संपर्क में था. एटीएस को इस मामले में फोन कॉल के माध्यम से एक लीड मिली, जिसे मनसुख हिरेन ने 4 मार्च की रात 8:20 बजे रिसीव किया था. उसी कॉल के बाद हिरेन अपने घर से बाहर जाने के लिए निकले थे. इस लीड के जरिए इस साजिश में इस्तेमाल किए गए सिम कार्ड का पता लगाया गया.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










