
मनसुख हिरेन मर्डर केस: मीठी नदी से खुले कड़वे राज, NIA का दावा- सचिन वाजे ने सबूत मिटाए थे
AajTak
NIA के मुताबिक, मीठी नदी में तलाशी के दौरान लैपटॉप, सीपीयू, प्रिंटर और नंबर प्लेट समेत कई अहम सबूत मिले हैं. ये सबूत वाजे ने ही नदी में फेंके थे.
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन मर्डर केस की जांच के लिए रविवार को NIA सचिन वाजे को मीठी नदी के पास लेकर गई. NIA को शक था कि हत्या करने के बाद वाजे और उसके साथियों ने नदी में सबूत फेंक दिए थे. इन सबूतों की तलाश के लिए ही NIA यहां पहुंची. गोताखोरों की मदद से एजेंसी को कई अहम सुराग भी मिले. उसके बाद NIA के एक अधिकारी ने आजतक से बातचीत में बताया कि सचिन वाजे ने सबूत मिटाए थे. सबूत मिटाने पर जब वाजे से पूछा गया, तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था. हालांकि, बाद में जब वाजे का बुकी नरेश और मुंबई पुलिस के पूर्व कॉन्स्टेबल विनायक शिंदे से आमना-सामना कराया गया, तो उसने सारी बात उगल दी. NIA के सीनियर अधिकारी ने बताया कि सचिन वाजे कुछ भी बताने से इनकार कर रहा था. जिसके बाद मनसुख हिरेन मर्डर केस में पकड़े गए तीनों आरोपी सचिन वाजे, बुकी नरेश और विनायक शिंदे को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई. जिसके बाद वाजे ने सबूत मिटाने की बात कुबूली. उन्होंने बताया कि वाजे के कहने पर ही NIA मीठी नदी आई थी और यहां से एजेंसी को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










