
मनसुख हिरेन केस: सचिन वाजे को मीठी नदी लेकर पहुंची NIA, गोताखोरों को मिले अहम सुराग
AajTak
NIA अधिकारी रविवार को सचिन वाजे को मीठी नदी के पास लेकर पहुंची है. एजेंसी को यहां से मनसुख हिरेन मर्डर केस और एंटीलिया बॉम्ब केस से जुड़े कुछ अहम सबूत मिले हैं.
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में रविवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी NIA सचिन वाजे को मीठी नदी के पास लेकर गई. दरअसल, NIA को शक था कि वाजे और उसके साथियों ने मनसुख हिरेन की हत्या और एंटीलिया केस से जुड़े कुछ सबूत नदी में फेंके हैं. इसलिए एजेंसी कुछ गोताखोरों की मदद से इन सबूतों को तलाशने आई थी. तलाश में NIA को कई अहम सबूत हाथ लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, NIA को मीठी नदी से नंबर प्लेट, सीपीयू, हार्ड डिस्क और डीवीआर मिली है. NIA को क्या-क्या मिला? मीठी नदी से नदी को दो नंबर प्लेट, डीवीआर, सीपीयू और हार्ड डिस्क मिल चुकी है. NIA को जो दो नंबर प्लेट मिली है, उस पर एक ही नंबर MH02FP1539 चढ़ा हुआ है. मीठी नदी में NIA का तलाशी अभियान जारी है और कुछ अहम सुराग मिलने की उम्मीद भी है.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










