
'मनमोहन सिंह को चेताया था, फिर भी PMLA बना जेल भेजने का हथियार', शरद पवार का बड़ा खुलासा
AajTak
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को खुलासा किया कि उन्होंने यूपीए सरकार को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA) के संभावित दुरुपयोग की चेतावनी दी थी, लेकिन इसे नजरअंदाज कर दिया गया.
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि उन्होंने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार को मनी लॉन्ड्रिंग कानून (PMLA) के संभावित दुरुपयोग को लेकर पहले ही आगाह किया था, लेकिन उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया.
यह बयान उन्होंने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सांसद संजय राउत की किताब ‘नरकातला स्वर्ग’ (नरक में स्वर्ग) के विमोचन के अवसर पर दिया. पवार ने कहा कि वर्तमान भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने इस कानून का उपयोग विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए किया है.
मनमोहन सिंह को किया था आगाह- पवार
पवार ने याद दिलाया कि वह उस समय UPA सरकार में मंत्री थे, जब तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने PMLA में संशोधन का प्रस्ताव लाया था. पवार ने कहा, “मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात कर उन्हें आगाह किया था कि यह कानून आगे चलकर दुरुपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.”
यह भी पढ़ें: अजित पवार ने जमकर की शरद पवार की तारीफ, महिला आरक्षण विधेयक में चाचा की भूमिका को बताया ऐतिहासिक
उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 के बाद भाजपा सरकार ने इसी कानून का सहारा लेकर चिदंबरम समेत कई विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में जेल भेजा. उन्होंने बताया कि संजय राउत और अनिल देशमुख भी इसी कानून के शिकार हुए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










