
मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार पर बढ़ी तकरार, कांग्रेस-AAP ने केंद्र को घेरा तो BJP ने किया पलटवार
AajTak
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को चिट्ठी लिखी. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार स्मारक के लिए जमीन आवंटन करेगी. कांग्रेस के साथ अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने सरकार पर मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगाया.
मनमोहन सिंह के स्मारक को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस ने उचित जगह पर अंत्येष्टि और स्मारक की मांग की थी. जब अंतिम संस्कार के लिए सरकार ने निगम बोध घाट को चुना तो कांग्रेस हमलावर हो गई. सिद्धू ने अटल बिहारी वाजपेयी से जोड़ते हुए हमला बोला तो बीजेपी ने मनमोहन सिंह की मौत पर राजनीति का आरोप लगाया.
कांग्रेस अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को चिट्ठी लिखी. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार स्मारक के लिए जमीन आवंटन करेगी. कांग्रेस के साथ अकाली दल के सुखबीर सिंह बादल, अखिलेश यादव और आप नेता संजय सिंह ने सरकार पर मनमोहन सिंह के अपमान का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार को घेरा राहुल गांधी ने X पर पोस्ट किया कि भारत माता के महान सपूत और सिख समुदाय के पहले प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार आज निगमबोध घाट पर करवाकर वर्तमान सरकार द्वारा उनका सरासर अपमान किया गया है. एक दशक के लिए वह भारत के प्रधानमंत्री रहे, उनके दौर में देश आर्थिक महाशक्ति बना और उनकी नीतियां आज भी देश के गरीब और पिछड़े वर्गों का सहारा हैं. आज तक सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों की गरिमा का आदर करते हुए उनके अंतिम संस्कार अधिकृत समाधि स्थलों में किए गए ताकि हर व्यक्ति बिना किसी असुविधा के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दे पाए. डॉ. मनमोहन सिंह हमारे सर्वोच्च सम्मान और समाधि स्थल के हकदार हैं.
बीजेपी ने भी कांग्रेस पर किया पलटवार राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने भी जमकर पलटवार किया है. अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हमला बोलते हुए कहा कि घटिया राजनीति से बाज आए कांग्रेस और पीएम मोदी से किसी का सम्मान करना सीखे. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक को लेकर कांग्रेस बनाम बीजेपी की जंग तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ ही दोनों दलों के नेता एक-दूसरे पर जमकर वार कर रहे हैं.
क्या बोले अरविंद केजरीवाल? वहीं, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया. इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था. सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










