
मध्य प्रदेश: CM शिवराज ही नहीं, उनके 22 मंत्री भी रखते हैं हथियार, जानें किसके पास है कितनी बंदूक
AajTak
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान हैं और 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा. सोमवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. नामांकन की जांच मंगलवार को होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 2 नवंबर है. नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दाखिल शपथ पत्र में कई खुलासे हुए हैं.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख निकल चुकी है. इसी के साथ चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों ने नामांकन भर दिया है. इसमें कई चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. सबसे ज्यादा हैरानी की बात है कि आमतौर पर बेहद सादगी से रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास एक रिवॉल्वर भी है. लेकिन अकेले सीएम शिवराज ही नहीं, उनके मंत्रिमंडल के करीब 22 मंत्रियों के पास एक या एक से अधिक हथियार हैं.
शिवराज के किन मंत्रियों के पास है हथियार?
स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया, वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के पास एक-एक रिवॉल्वर है. हैरानी की बात है कि शिवराज कैबिनेट की सबसे गरीब मंत्री उषा ठाकुर तक के पास एक रिवॉल्वर है. शिवराज के मंत्रियों को हथियारों से कितना लगाव है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, शहरी विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मंत्री बिसाहूलाल सिंह, खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादन और मंत्री हरदीप सिंह डंग के पास 2-2 बंदूक हैं, जबकि उद्योग मंत्री राजयवर्धन सिंह दत्तीगांव, वन मंत्री विजय शाह और परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत उन मंत्रियों में शुमार हैं जिनके पास 3-3 बंदूकें हैं.
गोपाल भार्गव के पास नहीं है कोई हथियार
जहां एक तरफ ज्यादातर मंत्रियों के पास हथियार है तो वहीं दूसरी तरफ शिवराज सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री गोपाल भार्गव ने रिटर्निंग ऑफिसर को दिए हलफनामे में स्वीकार किया है कि उनके पास कोई हथियार नहीं है. मंत्रियों के हलफनामें को देखने पर पता चलता है कि गोपाल भार्गव के अलावा कमल पटेल और तुलसी सिलावट के पास भी को हथियार नहीं है.
बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव में मतदान हैं और 3 दिसंबर को रिजल्ट आएगा. सोमवार को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. नामांकन की जांच मंगलवार को होगी. उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 2 नवंबर है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










