
'मध्य प्रदेश में ट्रैक्टर रैली रोकने के लिए अन्नदाता को हाउस अरेस्ट...', बोले किसान नेता अभिमन्यु कोहड
AajTak
किसान नेता ने कहा कि आज पूरे देश के किसानों ने बता दिया है कि अन्नदाता एमएसपी की कानूनी गारंटी चाहता है और वह जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर मार्च करने से रोका गया. वहीं, मध्य प्रदेश में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है.
पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं. इसी क्रम में आज पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा के अह्वान पर पूरे राज्य में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला. संगरूर में भी संयुक्त किसान मोर्चे ने ट्रैक्टर मार्च निकाला. यहां जम्मू कटरा एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रैक्टरों का काफिला दिखा. दूसरी और खनोरी बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीति) की ओर से नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में सांकेतिक प्रदर्शन किया गया.
किसान नेता अभिमन्यु कोहड ने कहा कि 14 फरवरी को लेकर भी किसान खनौरी बॉर्डर पर बड़ी तैयारी कर रहे हैं. केंद्र सरकार से बातचीत के लिए किसान पूरी तैयार हैं, वह मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास अन्य राज्यों से भी खबरें आ रही हैं कि किसानों को घर में कैद किया गया है. ये गैर लोकतांत्रिक है, क्योंकि जिन लोगों ने इस देश को आजाद करवाने में सबसे ज्यादा भूमिका निभाई, वो किसान हैं, उन लोगों के साथ सरकार ऐसा व्यवहार कर रही है.
किसान नेता ने कहा कि आज पूरे देश के किसानों ने बता दिया है कि अन्नदाता एमएसपी की कानूनी गारंटी चाहता है और वह जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ हैं. उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा में किसानों को ट्रैक्टर मार्च करने से रोका गया. वहीं, मध्य प्रदेश में किसान नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया है. ये लोकतंत्र के लिए अच्छी बात नहीं है, क्योंकि आज गणतंत्र दिवस है, और यह केवल राजनेताओं के लिए नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है, जिन्होंने इस देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दी हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










