
मध्य प्रदेश: जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग, अबतक 10 लोगों की मौत
AajTak
मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक अस्पताल में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत होने की खबर है. घटना की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में आज भीषण आग लग गई. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह आग दमोह नाका शिवनगर स्थित न्यू लाइफ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में लगी. जान गंवाने वाले लोगों में ज्यादातर हॉस्पिटल स्टाफ के हैं. आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है लेकिन हॉस्पिटल में अफरातफरी का आलम है. यहां भर्ती मरीजों को निकालकर अब दूसरे हॉस्पिटलों में भर्ती किया गया है.
जबलपुर के मुख्य पुलिस अधीक्षक अखिलेश गौर ने बताया कि अस्पताल में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी, जो कि ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर तक फैल गई थी.
घटना पर दुख जताते हुए सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है. उन्होंने जान गंवाने वाले लोगों की आर्थिक मदद का भरोसा दिया है. वह बोले कि जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को 5-5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी. वहीं गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी. साथ ही घायलों के संपूर्ण इलाज का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी.
एक ही रास्ता बना मौत की वजह?
जानकारी मिली है कि अस्पताल से निकलने का एक ही रास्ता होने की वजह से अधिकांश लोग अंदर ही फंस गए. इसी बीच आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. हॉस्पिटल की आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड के वाहन उसको काबू नहीं कर पा रहे थे. फिर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली कनेक्शन काटा. इसके बाद तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया गया.
मौके पर ही 4 लोगों ने गंवाई जान

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








