
मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP ने जारी की कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का टिकट कटा
AajTak
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 92 नामों का ऐलान किया गया है. शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काटकर देवेंद्र कुमार जैन को दिया गया है. साथ ही बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट कट गया है.
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने कैंडिडेट की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है. इसमें 92 नामों का ऐलान किया गया है. शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया का टिकट काटकर देवेंद्र कुमार जैन को दिया गया है. यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव लड़ने से इनकार कर चुकी थीं. वहीं, बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट कट गया है. इंदौर-3 से राकेश गोलू शुक्ल को बीजेपी ने मैदान में उतारा है. आकाश विजयवर्गीय फिलहाल इंदौर-3 से बीजेपी विधायक हैं. वहीं ग्वालियर पूर्व से माया सिंह को और ग्वालियर साउथ से नारायण सिंह कुशवाह को टिकट मिला है.
उधर, बड़वाह सीट से कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सचिन बिड़ला को टिकट मिला है. साथ ही भोपाल दक्षिण पश्चिम विधानसभा से पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता का भी टिकट कट गया है, उनकी जगह भगवान दास सबनानी पर पार्टी ने भरोसा जताया है. बालाघाट से मंत्री गौरीशंकर बिसेन का टिकट काटकर उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट मिला है. 2 दिन पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए सिद्धार्थ राज तिवारी को बीजेपी ने त्योंथर से मैदान में उतारा है.
बीजेपी ने विजयपुर से बाबूलाल मेवरा, जौरा से सूबेदार सिंह रजौधा सिकरवार, अंबाह से कमलेश जाटव, भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह, मेहगांव से राकेश शुक्ला, भांडेर से घनश्याम पिरोनिया, पोहरी से सुरेश राठखेड़ा धाकड़, शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, कोलारस से महेंद्र यादव, दमोह से जयंत मलैया, होशंगाबाद से सीतासरन शर्मा, इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया को टिकट दिया है.
यहां देखें पूरी लिस्ट
इन मंत्रियों को मिला टिकट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










