
मध्य प्रदेश: कोरोना के 2777 नए मामले, 16 की मौत, सरकार ने 3 जिलों में भेजी अफसरों की टीम
AajTak
संक्रमण की तेज रफ़्तार के बीच शुक्रवार को मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन, छिंदवाड़ा, बैतूल और रतलाम के लिए भोपाल से अफसरों की टीम रवाना की है जो वहां के हालातों की समीक्षा करेगी और कोरोना रोकथाम के लिए क्या तैयारियां है उसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को भेजेगी.
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ने लगे हैं. सूबे में कोरोना के मामले अब डराने लगे हैं. बीते शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड 2777 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हुई है. यह आंकड़े साल 2021 में सबसे ज्यादा है. शुक्रवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 10.4% हो चुका है. इसके अलावा कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या भी बढ़कर 19336 तक पहुंच गई है. इंदौर अब भी 682 नए मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित है. इसके बाद भोपाल में सबसे ज्यादा 528 नए मामले सामने आए हैं. जबलपुर में शुक्रवार को 185 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं ग्वालियर में 115 नए केस रिपोर्ट किए गए हैं. इससे पहले गुरुवार को राज्य में कोरोना के 2546 नए मामले सामने आए थे, वहीं कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई थी. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन के दिन बढ़ा दिए गए हैं. छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगौन और बैतूल में कोरोना के चलते लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है.
राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.








