
'मदरसों में बच्चों को पढ़ाया जा रहा आतंकवाद का पाठ', उदयपुर की घटना पर बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
AajTak
राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की हत्या का मामला NIA को ट्रांसफर कर दिया गया. गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने के लिए कहा था. 28 जून को कन्हैयाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी.
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल का सिरकलम करने की वारदात बेहद जघन्य है लेकिन मैं इसको लेकर हैरान नहीं हूं. उन्होंने आजतक को दिए इंटरव्यू में बताया कि मदरसों में नफरत फैलाने का पाठ पढ़ाया जाता है, जिसका नतीजा ऐसी घटनाएं हैं.
उन्होंने आजतक को बताया,"2008 में मैंने देवबंद को लेटर लिखकर कहा था कि यह अच्छी बात है कि आप आतंकवाद के खिलाफ सेमिनार कर रहे हैं लेकिन आप खुद ही अपनी किताबों में बच्चों को इसका पाठ पढ़ा रहे हैं. अब आप बच्चों को यही सब पढ़ाएंगे तो बच्चे कट्टर ही बनेंगे. इससे उग्रवाद-आतंकवाद पैदा होगा. उन्होंने कहा कि ऐसी पढ़ाई करने के बाद अगर इनमें से कोई बच्चा ज्यादा प्रभावित हो जाए और अगर वह यह सब करे तो हैरत नहीं होगी.
14 साल बाद भी देवबंद ने मुझे नहीं दिया जवाब
केरल के राज्यपाल ने बताया कि मैंने 14 साल पहले देवबंद को खत लिखकर जवाब देने के लिए कहा था. मैंने कहा कि अगर वह मेरे सवालों का जवाब नहीं देंगे तो मैं आर्टिकल लिखकर इस मुद्दे को उठाऊंगा लेकिन आज तक उन्होंने मेरे लेटर का जवाब नहीं दिया.
मदरसों में पढ़ाई जा रही खास धार्मिक विचारधारा
केरल के राज्यपाल ने जाने-माने पाकिस्तानी स्कॉलर जावेद अहमद गामदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह लिखते हैं कि आप जो आतंकवाद देख रहे हैं इसका कारण वह धार्मिक सोच है, जो मदरसों में पढ़ाई जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










