
'मदरसों पर लगाया जाए प्रतिबंध', कर्नाटक के बीजेपी विधायक की सीएम और शिक्षा मंत्री से मांग
AajTak
कर्नाटक के बीजेपी विधायक ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि राज्य में मदरसों पर प्रतिबंध लगाया जाए. रेणुकाचार्य ने कहा कि क्या ऐसे स्कूल नहीं हैं जहां सभी धर्म के छात्र पढ़ रहे हैं? उन्होंने दावा किया कि मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं, इसलिए इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.
कर्नाटक भाजपा के विधायक रेणुकाचार्य ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. रेणुकाचार्य ने दावा किया है कि मदरसों में राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाए जाते हैं, इसलिए उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज एस बोम्मई (Basavaraj Bommai) और शिक्षा मंत्री बीसी नागेश (Karnataka Education Minister BC Nagesh) से मांग की है कि राज्य में सभी मदरसों पर बैन लगाया जाए.
बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं सीएम और शिक्षा मंत्री से मांग करता हूं कि मदरसे पर प्रतिबंध लगाया जाए. उन्होंने कहा कि क्या ऐसे स्कूल नहीं हैं जहां सभी धर्म के छात्र पढ़ रहे हैं? मदरसा राष्ट्र विरोधी पाठ पढ़ाते हैं, इसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए.
रेणुकाचार्य ने कहा कि हिजाब मामले पर कुछ राष्ट्रविरोधी संगठनों ने कर्नाटक बंद का आह्वान किया है. क्या सरकार इसे बर्दाश्त कर सकती है? ये पाकिस्तान है, बांग्लादेश है या इस्लामिक देश? हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी संगठनों के कर्नाटक बंद का कांग्रेस नेताओं ने सदन के पटल पर बचाव किया है.
पहले भी विवादास्पद बयान देते रहे हैं रेणुकाचार्य
बता दें कि रेणुकाचार्य भाजपा के विधायक हैं साथ ही वे मुख्यमंत्री बोम्मई के राजनीतिक सचिव भी हैं. इससे पहले भी रेणुकाचार्य विवादास्पद बयान देते रहे हैं. इससे पहले प्रियंका गांधी के एक ट्वीट के जवाब में रेणुकाचार्य ने कहा था कि कांग्रेस महासचिव का अपने बयान में 'बिकनी' जैसे शब्द का उपयोग करना एक निम्न स्तर का बयान है. कॉलेज में पढ़ते समय बच्चों को पूरी तरह से कपड़े पहनाए जाने चाहिए. आज महिलाओं के कपड़ों के कारण बलात्कार बढ़ रहे हैं क्योंकि पुरुषों को उकसाया जाता है. यह सही नहीं है. हमारे देश में महिलाओं का सम्मान है.
बता दें कि कांग्रेस महासचिव ने कहा था कि चाहे वह बिकनी हो, घूंघट हो, जींस की एक जोड़ी हो या हिजाब, यह तय करना एक महिला का अधिकार है कि वह क्या पहनना चाहती हैं. महिलाओं को परेशान करना बंद करो.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







