
'मदरसे के एडेड होते ही संचालक रिश्तेदारों को फर्जी डिग्री की मदद से बनवा देते हैं शिक्षक', अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बोले
AajTak
यूपी अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बख्सीस अहमद वारसी का एक विवादित बयान सामने आया है. दरअसल वह महराजगंज जिले में एक मदरसे के शिक्षकों की शिकायत मिलने के बाद जांच करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने कहा दिया कि इल्म गड़बड़ होने से शैतान पैदा होते हैं. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के कई ऐसे मदरसे हैं, जहां गलत तरीके संचालक द्वारा अपने रिश्तेदारों को शिक्षक बना दिया गया है.
यूपी के महराजगंज में भारत-नेपाल बॉर्डर के पास मदरसे की जांच करने पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बख्सीस अहमद वारसी का एक विवादित बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि इल्म गड़बड़ होने से शैतान पैदा होते हैं. वह नौतनवां स्थित मकतब जामिया अरबिया सिराजुल उलूम में शिक्षकों के कम ज्ञान होने की सूचना मिलने के बाद जांच करने पहुंचे थे.
उन्होंने मदरसे में दी जाने वाली तालीम पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि शिक्षक के पास ज्ञान का अभाव हो तो यह निहायत ही गड़बड़ बात है. वारसी ने कहा कि यूपी में ऐसे भी मदरसे हैं, जहां एडेड होते ही संचालक सऊदी अरब गए अपने रिश्तेदारों को बुलाकर उनकी फर्जी डिग्री बनवाकर शिक्षक बनवा देते हैं. वारसी ने मदरसा संचालकों को आगाह किया कि अगर गड़बड़ हुई तो कालिदास मार्ग बैठकर स्वाहा कर दूंगा. भी जो गड़बड़ करेगा, उसको खत्म करवा दूंगा.
7500 मदरसों के पास नहीं है मान्यता
यूपी में मदरसों का सर्वे कराया जा रहा था. फिलहाल यह काम पूरा हो चुका है. सर्वे में सामने आया है कि पूरे सूबे में करीब 7,500 के आस-पास मदरसे गैर मान्यता प्राप्त हैं. इस सर्वे के साथ ही सरकार की तरफ से ये भी कहा गया है कि सर्वे का मकसद सिर्फ डाटा इकट्ठा करना है. इनकी कोई जांच नहीं होगी और न ही कोई अवैध है. सर्वे की पूरी रिपोर्ट 15 नवंबर तक जिलाधिकारी के जरिए राज्य सरकार को भेजी जाएगी.
असली-नकली मकसद से नहीं किया गया सर्वे

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










