
'मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, लेकिन विपक्ष गंभीर नहीं', संसद में हंगामे के बीच बोले राजनाथ
AajTak
लोकसभा में शुक्रवार को मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन सदन में ऐसे दल हैं, जो इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहते. इस मामले में प्रतिपक्ष को जितना गंभीर होना चाहिए, उतना गंभीर नहीं है.
लोकसभा में शुक्रवार को मणिपुर हिंसा पर चर्चा को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम चाहते हैं कि मणिपुर हिंसा पर चर्चा होनी चाहिए लेकिन सदन में ऐसे दल हैं, जो इस मुद्दे पर चर्चा नहीं होने देना चाहते. इस मामले में प्रतिपक्ष को जितना गंभीर होना चाहिए, उतना गंभीर नहीं है. फिलहाल हंगामा के कारण सदन साढ़े चार मिनट ही चल सकी. इसके बाद कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.
इस दौरान स्पीकर ओम बिरला ने भी विपक्षी दलों से कहा कि चर्चा होने दीजिए. समाधान चर्चा से निकलेगा. नारेबाजी से कुछ नहीं होगा. सरकार चाहती है कि चर्चा हो, लेकिन आप चर्चा नहीं होने दे रहे हैं. वहीं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष लगातार अपना स्टैंड बदल रहा है.
उधर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मणिपुर यौन हिंसा पर चर्चा के लिए उनके नोटिस को अस्वीकार कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह तानाशाही की पराकाष्ठा है. मणिपुर में हिंसा होगी, लोग मारे जाएंगे, महिलाओं की निर्वस्त्र परेड होगी, रेप होगा, लेकिन देश के सर्वोच्च सदन में बोलने की इजाजत नहीं होगी. मुझे अभी सुबह-सुबह यह पत्र मिला कि मणिपुर पर मेरा नोटिस अस्वीकार हो गया. मोदी जी आपकी तानाशाही का भी अंत होगा.
एनसीपी (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट किया- मणिपुर के सीएम ने ये ऑन रिकॉर्ड कहा है कि ऐसे सैकड़ों मामले दर्ज किए गए हैं, इसलिए इंटरनेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, अगर वीडियो लीक हो जाते हैं तो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को हटा दें और भारतीय कानूनों का पालन करें, जबकि ऐसे सैकड़ों मामलों से राज्य अराजक हो सकताी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







