
मणिपुर: स्पीकर ट्रिब्यूनल का 4 NPP विधायकों को नोटिस, JDU MLAs के दलबदल मामले में फैसला रखा सुरक्षित
AajTak
मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष के ट्रिब्यूनल ने NPP के चार विधायकों को नोटिस जारी किया है, उन्हें दलबदल के आरोपों का जवाब देने को कहा गया है. इसके अलावा, जनता दल (यू) से बीजेपी में गए पांच विधायकों की अयोग्यता के मामले में भी फैसला सुरक्षित रख लिया गया है.
मणिपुर में राजनीतिक हलचल एक बार फिर बढ़ गई है. राज्य विधानसभा अध्यक्ष के ट्रिब्यूनल ने नेशनल पीपल्स पार्टी (NPP) के चार विधायकों को दलबदल के आरोपों के जवाब देने का नोटिस जारी किया है. कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरेश्वर गोस्वामी ने इन विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी, जब वे 2024 में मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह द्वारा आयोजित भाजपा विधायकों की बैठक में शामिल हुए थे, जबकि NPP ने बिरेन सिंह सरकार से समर्थन वापस ले लिया था.
विधानसभा के अधिकारियों ने बताया कि एनपीपी विधायकों - एम रमेश्वर, जे पामेई, ईरेंगबम नलिनी देवी और थोंगम शांति को यह नोटिस भेजा गया है. नोटिस में उनसे 11 फरवरी तक अपने लिखित जवाब देने को कहा गया है, और मामले की सुनवाई 12 फरवरी को सुबह 9.30 बजे होगी. उन्हें व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिकृत वकील के माध्यम से पेश होने को कहा गया है.
यह भी पढ़ें: मणिपुर हिंसा: CM बीरेन सिंह के कथित ऑडियो क्लिप को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, लगे हैं ये आरोप
विधानसभा में NPP के कुल सात विधायक
60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में NPP के कुल सात विधायक हैं. इनके अलावा, मणिपुर विधानसभा के अध्यक्ष के पास जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों की अयोग्यता का निर्णय सुरक्षित है, जिन्होंने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया था. इन मामलों की आखिरी सुनवाई शुक्रवार को की गई, जो 2022 से चल रहे एक कानूनी संघर्ष का अंतिम चरण था.
अयोग्यता का सामाना कर रहे ये पांच जदयू विधायक

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










