
मणिपुर में 4 मई को फैली थी ये अफवाह, फिर गांव में घुसी भीड़ ने महिलाओं से की दरिंदगी
AajTak
मणिपुर में हिंसा के बीच दो महिलाओं को नग्न करके दौड़ाया गया. करीब दो महीने पुराने इस मामले में अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. बुधवार को वीडियो वायरल होने के बाद इस पर हंगामा शुरू हुआ.
मणिपुर से इंसानियत पर सवाल खड़ा कर देने वाले वीडियो की चर्चा जोरों पर है. यहां कुछ लोग इतने वहशी हो गए कि उन्होंने दो लड़कियों को निर्वस्त्र किया, उन्हें बिना कपड़ों के घुमाया और फिर कथित तौर पर उनके साथ रेप भी किया.
वीडियो पर मचे हंगामे के बीच इस घटना की एक टाइमलाइन सामने आई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये शर्मसार करने वाली घटना एक फेक न्यूज फैलने की वजह से हुई.
बता दें कि मणिपुर में तीन मई को मैतेई (घाटी बहुल समुदाय) और कुकी जनजाति (पहाड़ी बहुल समुदाय) के बीच हिंसा शुरू हुई थी. दरअसल, मणिपुर में मैतेई समाज की मांग है कि उसको कुकी की तरह राज्य में शेड्यूल ट्राइब (ST) का दर्जा दिया जाए. इसके खिलाफ कुकी समाज ने आवाज उठाई और आदिवासी एकजुटता रैली निकाली, जिसका विरोध और बात हिंसा तक पहुंच गई.
फैली थी रेप की अफवाह
सूत्रों के मुताबिक, हिंसा की शुरुआत के बाद अफवाह फैली कि मैतेई समुदाय की महिला के साथ रेप हुआ है. इस खबर के बाद मैतेई समुदाय के लोगों की भीड़ कोंगपो जिले के एक गांव में घुसी. यहां इन्होंने घरों को लूटा और वहां आगजनी की. यहां से कुकियों का एक परिवार जिसमें चार लोग थे वो जान बचाने के लिए अपने पड़ोसियों के साथ जंगल में भाग गया. बाद में जंगल से पुलिस ने पांच लोगों को बचाया और उनके लेकर पुलिस स्टेशन जाने लगी.
उसी वक्त मैतेई समुदाय के लोगों की भीड़ वहां पहुंची और उन्होंने पुलिस वालों का रास्ता रोक लिया. सभी पांच लोगों को पुलिस से वो भीड़ छीनकर ले गई. पांच लोगों में से भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला. वहीं बची हुई तीन महिलाओं को नग्न करके उनके हाथ दरिंदगी की, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं. बाद में ये महिलाएं किसी तरह वहां से भाग गईं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










