
मणिपुर में 16 कुकी गांवों के प्रधानों ने म्यांमार बॉर्डर पर बाड़ लगाने का किया विरोध
AajTak
मणिपुर और म्यांमार बॉर्डर पर स्थित 16 कुकी गांवों के प्रमुखों ने बॉर्डर फेंसिंग का विरोध किया है. उन्होंने कुकी-जो समुदाय की अलग प्रशासन की मांग पूरी होने और मणिपुर में शांति बहाली तक सरकार के साथ कोई भी बातचीत करने से इनकार किया है.
मणिपुर-म्यांमार बॉर्डर पर रहने वाले 16 कुकी गांवों के प्रमुखों ने भारत-म्यांमार बॉर्डर पर चल रहे फेंसिंग कार्य के खिलाफ पूर्ण असहयोग की घोषणा कर दी है. उन्होंने भूमि मुआवजा स्वीकार करने और किसी भी बातचीत में भाग लेने से इनकार कर दिया है, जब तक कि कुकी-जो समुदाय की राजनीतिक मांगें पूरी न हों और राज्य में शांति न लौट आए.
गांव प्रमुखों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सीमा फेंसिंग और फ्री मूवमेंट रेजीम (FMR) को समाप्त करने के प्रस्ताव के खिलाफ पहले ही रैलियां आयोजित की गई हैं और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं. बयान में कहा गया, 'कुकी-जो लोगों के हित में, हम असहयोग की घोषणा करते हैं. हम भूमि मुआवजा नहीं लेंगे और न ही बातचीत करेंगे, जब तक हमारी राजनीतिक मांगें पूरी न हों और राज्य में सामान्य स्थिति बहाल न हो.'
कुकी संगठनों की लंबे समय से मांग
यह विरोध बॉर्डर फेंसिंग को आदिवासी समुदायों की सांस्कृतिक, पारंपरिक और ऐतिहासिक अधिकारों पर हमला मानते हुए किया गया है. कुकी संगठन लंबे समय से समुदाय के लिए अलग प्रशासन की मांग कर रहे हैं, जिसका मैतेई समुदाय द्वारा कड़ा विरोध हो रहा है. मैतेई राज्य की क्षेत्रीय और प्रशासनिक अखंडता बनाए रखने पर जोर देते हैं. मणिपुर में मई 2023 से जारी जातीय हिंसा में अब तक 260 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं, जिससे मणिपुर घाटी और पहाड़ी क्षेत्रों में गहरा विभाजन हो गया है. कुकी-जो और नागा समुदाय फेंसिंग को पारिवारिक, सामाजिक और सांस्कृतिक बंधनों को तोड़ने वाला मानते हैं.
यह भी पढ़ें: मणिपुर: सुरक्षाबलों ने दो उग्रवादियों और एक हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, IED बनाने का सामान बरामद
मणिपुर में बॉर्डर फेंसिंग का वर्तमान

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










